{"_id":"5e4847808ebc3e6a92122454","slug":"prd-man-died-in-accident-shahjahanpur-news-bly396080221","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरडी जवान को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरडी जवान को ट्रक ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
कलान। बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर शुक्रवार रात भूसे से भरे ट्रक ने गश्त कर रहे पीआरडी जवान को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी पीआरडी जवान 50 वर्षीय राधेश्याम की पिकेट ड्यूटी शनिवार रात कांस्टेबल कैलाश भारती के साथ लगाई गई थी। रात करीब एक बजे दोनों उत्तर प्रदेश बड़ौदा ग्रामीण बैंक के पास ड्यूटी पर थे। उसी समय फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे भूसी से भरे अनियंत्रित ट्रक ने पैदल जा रहे राधेश्याम को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कांस्टेबल कैलाश भारती ने घटना की सूचना थाने को दी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को कब्जे में ले लिया, लेकिन चालक और हेल्पर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मृतक के परिवारवालों को दी गई। पुलिस ने मृतक के भाई राम अवतार की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चालक की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। - सुनील शर्मा, थानाध्यक्ष