{"_id":"621fc640433a6865ba6401e4","slug":"praying-for-the-prosperity-of-the-country-and-the-safe-return-of-the-students-trapped-in-ukraine-shahjahanpur-news-bly477106316","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुल्क की खुशहाली और यूक्रेन में फंसे छात्रों की सकुशल वापसी की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुल्क की खुशहाली और यूक्रेन में फंसे छात्रों की सकुशल वापसी की दुआ
विज्ञापन
हजरत सैयद दाना शाह मियां के उर्स में महफिले कुल शरीफ हुई। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। हजरत सैयद दाना शाह मियां रहमतुल्लाह अलैह का दो दिवसीय सालाना उर्स मोहल्ला अंटा स्थित दरगाह पर कुल शरीफ होने के साथ संपन्न हुआ। कुल की महफिल में बड़ी संख्या में जायरीन ने शिरकत कर दुआ मांगी। इस दौरान मुल्क की खुशहाली और यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सकुशल वापसी के लिए की दुआ की गई।
दरगाह के सज्जादानशीन मोहम्मद राजिक की सरपरस्ती में उर्स में दूरदराज से आए जायरीन ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मजार पर हाजिरी दी। गुलपोशी और चादरपोशी कर मन्नत व मुराद मांगीं। मंगलवार की देर शाम महफिले कुल शरीफ हुई। मुख्य अतिथि शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने कहा कि आसतानों पर हाजिरी देने से दिल को खुशी व राहत मिलती है।
उन्होंने मुल्क की खुशहाली और यूक्रेन में फंसे छात्रों की सलामती और सकुशल वतन वापसी की दुआ की। रात्रि में महफिल-ए-मीलाद में हाफिज अयूब हसन कदीरी व सलमान सुल्तानी आदि ने नात व मनकबत सुनाकर जायरीन को मंत्रमुग्ध कर दिया। उर्स की व्यवस्था में मो. राजिक, फजलुर्रहमान, नासिर, दानिश, जहीर, इदरीस आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
उर्स-ए-कलीमी ने गुलपोशी और चादरपोशी कर पेश की अकीदत
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा में खानकाह-ए-हुसैनिया कलीमिया में उर्स-ए-कलीमी बुधवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इस दौरान अकीदतमंदों ने दरगाह पर गुलपोशी व चादरपोशी कर अपनी आस्था व्यक्त की। सुबह फजिर की नमाज के बाद कुरआनख्वानी हुई। दोपहर में जोहर की नमाज के बाद सज्जादानशीन की सरपरस्ती में चादरपोशी और गुलपोशी की रस्म अदा की गई।
सपा एमएलसी अमित यादव व पूर्व विधायक राजेश यादव ने भी शिरकत कर चादर पेश की। इस बीच सज्जादानशीन मसूद अहमद कलीमी ने मुल्क व कौम की तरक्की और दुनिया में शांति व यूक्रेेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी की दुआ की। उर्स में खानकाह के मैनेजर व उर्स प्रभारी सैयद डॉ. असद कलीमी, सैयद मजीब अली, सैयद फखरे अली, शरीफ अहमद, शोएब कलीमी, मास्टर मकबूल अंसारी, रईस अहमद, वाजिद कलीमी, शोहेल कलीमी,डॉ. जुबैर खान,अजीम बेग, शालू कलीमी, नाजिम कलीमी, एजाज अहमद, राशिद उस्मानी आदि लोगों ने शिरकत की। संवाद