फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Prayers were offered for the progress of the country and the community during the Urs.

Shahjahanpur News: उर्स में मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ की

Thu, 04 Dec 2025 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Prayers were offered for the progress of the country and the community during the Urs.
तिलहर। मोहल्ला कांकड़ टोला में स्थित हजरत शाह मौलाना लियाकत हुसैन फाजिले तिलहरी की दरगाह पर दो दिवसीय सालाना उर्स का समापन हो गया। कुलशरीफ में मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई।
विज्ञापन

सुबह दस बजे सज्जादानशीन व शहर इमाम हाजी मोहम्मद सुआलेह कादरी उर्फ शद्दन मियां की सरपरस्ती में कुल शरीफ की महफिल सजाई गई। मुफ्ती सुल्तान रजा कादरी ने कहा कि हजरत लियाकत हुसैन की खानकाह कादरिया और साबिरी चिश्तिया का संगम है। मौलाना मुफ्ती जीशान रजा कादरी, मौलाना अकील उर रहमान कादरी ने तकरीर की।
विज्ञापन

सज्जादानशीन ने शिजरा पढ़ा। उन्होंने मुल्क व कौम की तरक्की, अमन और भाईचारे के लिए दुआ की। इससे पहले दरगाह पर अकीदतमंदों ने गुलपोशी व चादरपोशी की। मौलाना कारी नाजिम रजा, कारी अशहद रजा, तस्लीम रजा और कारी गुलफाम रजा, मुफ्ती सुल्तान रजा बहराइच, मौलाना जुबैर आलम रजा, मौलाना नाजिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed