फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Prayers for the prosperity of the country in the family of Nemat Shah Wali

नेमत शाह वली के कुल में हुई मुल्क की खुशहाली की दुआ

Thu, 03 Mar 2022 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Prayers for the prosperity of the country in the family of Nemat Shah Wali
शाहजहांपुर के मोहल्ला ऐमन जई जलालनगर में दरगाह पर आयोजित उर्स में दुआ करते लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सूफी बुजुर्ग हजरत नेमत शाह वली रहमतुल्लाह अलैह का दो दिवसीय सालाना उर्स मंगलवार को मोहल्ला ऐमन जई जलालनगर स्थित दरगाह पर अकीदत व मोहब्बत के साथ मनाया गया। कुल की महफिल में कुरआन की आयतें पढ़कर मुल्क की खुशहाली व सलामती की दुआ की गई। साथ ही लोगों से औलिया की तालीम पर अमल करने और नेक बनकर मिसाली जिंदगी गुजारने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह नौ बजे कुल शरीफ का आगाज मस्जिद के इमाम मौलाना आदिल रजा नूरी ने तिलावते कुरआन से किया। मुख्य अतिथि शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने तकरीर के जरिये लोगों को औलिया-ए-किराम की जिंदगी के बारे में बताते हुए नेक बनने के साथ ही रसूल पाक की सुन्नतों पर अमल करने की नसीहत की। महफिल में मौलाना तौसीफ रजा, हाफिज कासिम अख्तर वारसी, राशिद हुसैन राही, हाफिज वसीम निजामी, हाफिज इनाम उल्ला, असलम खां, अदीब रजा आदि ने नात व मनकबत पेश की। सलाम-ए-मुस्तफा के बाद शहर पेश इमाम मौलाना मंजरी ने मुल्क की सलामती और तरक्की की दुआ की।
विज्ञापन

इस दौरान जायरीन ने मजार पर गुलपोशी व चादरपोशी कर दुआएं मांगी। महफिल में हाजी पीर जाकिर अली चिश्ती निजामी, शब्बन खां, मौलाना निजामुददीन, सिदाकत हुसैन, हाजी जलीस रजवी, सभासद गुड्डू वारसी, अशरफ अली, आरिश खां, शाकिर अली, इरशाद अली, डॉ. फैयाज, अजहर अली, आसिम फरमान, विकार नबी, खुशहाल वारसी, आकिल खां, महबूब हसन, अनवर अली खां, अरशद खां, कमाल खां, आबिद, जाहिद हुसैन, शाहनवाज, कलीम अहमद अजहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed