फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Prayer echoed in the church on the birth of Lord Jesus, Christmas celebrated with pomp

Shahjahanpur News: प्रभु यीशु के जन्म पर चर्च में गूंजी प्रार्थना, धूमधाम से मनाया क्रिसमस

Mon, 26 Dec 2022 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Prayer echoed in the church on the birth of Lord Jesus, Christmas celebrated with pomp
मेथोडिस्ट चर्च में बच्चों के साथ केक काटते पादरी अशोक श्रेष्ठा।
गोविंदगंज स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में जुटे मसीह समाज के लोग
विज्ञापन

पादरी अशोक श्रेष्ठा ने केक काटकर बाइबिल का पवित्र संदेश सुनाया
शाहजहांपुर। प्रभु यीशु मसीह के जन्म की खुशी में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। रविवार को चर्च में प्रार्थना सभाएं हुईं। इसके बाद स्वागत गीत गाए गए। यीशु के जन्म की झांकियां प्रस्तुत की गईं।
गोविंदगंज स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में सुबह से ही मसीह समाज के लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह 10 बजे चर्च में प्रार्थना हुई। पांच बच्चों ने कैंडल जलाईं और गीत गाए।
विज्ञापन

पादरी अशोक श्रेष्ठा ने केक काटकर बाइबल का संदेश सुनाया। कहा कि प्रभु यीशु का आगमन मानव जाति के उत्थान के लिए हुआ है। यीशु मसीह ने गरीबों, असहाय, यतीम व लाचारों की मदद की। उन्होंने पीड़ितों के उत्थान व मानव जाति के कल्याण के लिए खुद कष्ट सहे। बोले, जो सच्चे मन से प्रभु यीशु पर विश्वास करता उसका सदैव कल्याण होता है। प्रार्थना के बाद लोगों ने कैंडल जलाकर व एक-दूसरे को गुलाब भेंटकर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद केक बांटा गया। चर्च के पादरी अशोक श्रेष्ठा ने इस वर्ष जन्मे बच्चों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे दिन लोगों को क्रिसमस की बधाइयां देते देखा गया। सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रभु यीशु मसीह के जन्म से जुड़े नाटक में बच्चों के साथ बड़ों ने भी प्रतिभाग किया। इससे पहले कैरल सिंगिंग हुई। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने चर्च परिसर में पहुंचकर लोगों को क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। चर्च के मुख्य द्वार पर पुलिस का पहरा रहा।

फूल देकर एक-दूसरे को दी क्रिसमस की बधाई
पिछले साल कोविड की वजह से चर्च के बाहर फूल व गुलदस्ते की दुकानें लगाए जाने पर रोक रही थी, लेकिन इस बार रविवार को क्रिसमस पर चर्च के बाहर दुकानें लगीं। लोगों ने फूल व गुलदस्ते खरीदे और एक-दूसरे को देकर क्रिसमस की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed