{"_id":"61c5ce6fb0a7ca7ceb449678","slug":"praveen-togadia-said-what-does-india-have-to-do-with-afghanistan-why-gave-five-thousand-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवीण तोगड़िया बोले: भारत का अफगानिस्तान से क्या लेना-देना, क्यों दिया पांच हजार करोड़? शहीद किसान के परिवार को नहीं दी कोई राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवीण तोगड़िया बोले: भारत का अफगानिस्तान से क्या लेना-देना, क्यों दिया पांच हजार करोड़? शहीद किसान के परिवार को नहीं दी कोई राशि
Fri, 24 Dec 2021 07:40 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 24 Dec 2021 07:40 PM IST
सार
प्रवीण तोगड़िया शुक्रवार को पुवायां में संगठन के जिला उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में गाय की रक्षा होनी चाहिए और गाय की रक्षा के लिए हिंदू को जो ठीक लगेगा वह करेगा।
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के पुवायां में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि अफगानिस्तान को भारत सरकार ने पांच हजार करोड़ रुपया दिया है। भारत सरकार का अफगानिस्तान से क्या लेना-देना है? मेरी मांग है कि किसान आंदोलन में शहीद हुए प्रत्येक किसान को एक करोड़ रुपया देना चाहिए। लेकिन शहीद किसान के परिवार को कोई राशि नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया शुक्रवार को पुवायां में संगठन के जिला उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में गाय की रक्षा होनी चाहिए और गाय की रक्षा के लिए हिंदू को जो ठीक लगेगा वह करेगा। राम मंदिर आंदोलन साढ़े चार सौ वर्षों से चल रहा है। 25 पीढ़ियों के लोग शहीद हुए हैं। अगर मैं मंदिर निर्माण का यश लेने का प्रयास करूं तो मंदिर के लिए जान देने वाले लोगों और उनकी 25 पीढ़ियों का अपमान है। इसलिए मेरा स्पष्ट मत है कि भारत में एक भी व्यक्ति राम मंदिर का श्रेय लेने का प्रयास न करे।
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया ने जलालाबाद में एक मैरिज लॉन में कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हिंदू सचेत हो जाएं, क्योंकि आने वाले पचास साल में देश का माहौल बदल जाएगा। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग करते हुए कहा कि यदि ऐसा न हुआ तो जल्द ही अपने ही देश मे हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएगा।
विज्ञापन