फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pranjal's innings of 71 runs helped Art Eleven win the final match.

Shahjahanpur News: प्रांजल की 71 रन की पारी से आर्ट इलेवन ने फाइनल मुकाबला जीता

Tue, 09 Dec 2025 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Pranjal's innings of 71 runs helped Art Eleven win the final match.
शाहजहांपुर में एसएस कॉलेज में विजेता टीम को पुरस्कृत करते स्वामी चिन्मयानंद। स्रोत: कॉलेज
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज में मुमुक्षु क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया। आर्ट इलेवन की टीम ने दस विकेट से एसएसएमवी इलेवन को हरा दिया। प्रांजल ने 71 रन की पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। विजेता टीम को शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद ने शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर एसएसएमवी इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। टीम ने 16 ओवर में आठ विकेट खोकर 81 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर्ट इलेवन ने 7.4 ओवर में एक विकेट खोकर 86 रन बनाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बल्लेबाज डॉ.प्रांजल शाही ने सात छक्के और पांच चौके जड़कर 71 रन बना डाले। बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए शील्ड प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ.आरके आजाद, सचिव डॉ.अवनीश मिश्रा, उप प्राचार्य अनुराग अग्रवाल, क्रीड़ा सचिव प्रो.अजीत सिंह चारग, डॉ. अमीर सिंह यादव, डॉ.जयशंकर ओझा, मेजर अनिल मालवीय आदि मौजूद रहे।

--------
अनिल चुने गए प्लेयर ऑफ द सीरीज
सीरीज के समापन होने पर अनिल कुमार को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। सर्वाधिक विकेट लेने पर राहुल शर्मा को भी पुरस्कृत किया गया। ऊर्जावान खिलाड़ी के लिए अनिल मालवीय, सर्वश्रेष्ठ कोच डॉ.मनोज अग्रवाल, फेयर प्ले वार्ड स्वामी धर्मानंद कॉलेज, सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर डॉ.प्रांजल शाही को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed