{"_id":"69add36d7b9bcf70a405f576","slug":"pranjali-got-first-place-in-100-meter-race-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-167402-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 100 मीटर दौड़ में प्रांजलि ने पाया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 100 मीटर दौड़ में प्रांजलि ने पाया प्रथम स्थान
विज्ञापन
मेरा युवा भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए कार्यक्रम में विजेताओं को सम्मानित करते
शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खेलों में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में प्रांजलि प्रथम रहीं।
कार्यक्रम में जिला क्रीड़ाधिकारी एसपी बमनिया व जिला युवा अधिकारी माय भारत मयंक भदौरिया ने महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जिला गंगा समिति के डॉ.विनय सक्सेना ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में प्रांजलि ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय व वर्षा ने तृतीय स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ में राधिका ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय व जानवी गुप्ता ने तृतीय स्थान पाया।
400 मीटर दौड़ में आस्था ने प्रथम, भावना ने द्वितीय व रागिनी ने तृतीय स्थान पाया। रस्साकशी प्रतियोगिता में रानी लक्ष्मीबाई टीम ने कुंती के नेतृत्व में विजय हासिल की। रानी अहिल्याबाई टीम शिवानी के नेतृत्व में उपविजेता रही। विजेताओं को खेल प्रशिक्षक महजबी मंसूरी और वंदना सैनी ने पुरस्कृत किया। खेल प्रशिक्षक पंकज सक्सेना, निशांत, शकील, मुजाहिद अली, इरफान, हिमांशु सक्सेना मौजूद रहे।