फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pradhan was shot in the head... yet he rode his bike to reach home

Shahjahanpur News: प्रधान के सिर में लगी गोली...फिर भी बाइक चलाकर पहुंच गए घर

Sat, 29 Nov 2025 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Pradhan was shot in the head... yet he rode his bike to reach home
प्रधान के सिर में फंसी गोली। स्रोत: परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। ग्राम पंचायत जरियनपुर के प्रधान देवेंद्रपाल सिंह यादव के सिर पर बृहस्पतिवार रात संदिग्ध हालात में गोली लग गई, बावजूद इसके कुछ देर बेहोश रहने के बाद होश आने पर स्वयं बाइक चलाकर घर पहुंचे। उन्हें बरेली के निजी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जहां उनका ऑपरेशन किया गया है। पुलिस की जांच में अब तक पुरानी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की हैं। एसओजी को भी लगाया है।
सत्यवीर सिंह ने बताया कि चाचा देवेंद्रपाल सिंह यादव बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे जरियनपुर तिराहा से गांव बड़ा तारापुर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव से एक किलोमीटर पहले बदायूं-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने फायरिंग कर दी। उनके सिर पर गोली लगी और वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए।
विज्ञापन

करीब 15-20 मिनट बाद होश में आए देवेंद्र ने बाइक उठाई और घर पहुंचे। इस दौरान उनको गोली लगने का आभास ही नहीं हुआ। सिर से खून निकलता देख परिवार के लोगों ने स्थानीय डॉक्टर को घर पर बुलाया। डॉक्टर ने सिर पर घाव देखकर पट्टी कर दी। इसके बाद भी खून बंद न होने पर परिवार के लोग देवेंद्र को कस्बा स्थित आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज ले गए। जहां डॉक्टर ने सिर का एक्स-रे कराया। तब उनके सिर में गोली लगने का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डॉक्टर ने सिर से गोली निकालने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं निकली। इसके बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने देवेंद्र को बरेली के निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहीं, प्रधान को गोली मारने की सूचना पर मौके पर पहुंचीं थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने जांच की। शुक्रवार सुबह गांव पहुंची टीम ने प्रधान के परिवार के लोगों से भी बातचीत की। पुरानी रंजिश के बारे में भी जानकारी मिली है। घटनाक्रम को प्रधान के चुनाव की रंजिश से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed