शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की तिलहर की इकाई के पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया। प्रदीप कुमार को अध्यक्ष चुने गए।
पर्यवेक्षक राजेश बाबू सक्सेना, अजय वर्मा की निगरानी में बीआरसी तिलहर के सभागार में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। ब्लॉक इकाई के सभी पदों पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया। नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें प्रदीप कुमार गंगवार ब्लॉक अध्यक्ष, बृजमोहन सिंह यादव मंत्री, अमर बहादुर कोषाध्यक्ष, राजेश्वर सिंह, बिजेंद्र सिंह, महेश्वर सिंह, हरिशंकर, उदित कुमार शर्मा उपाध्यक्ष, रंजना शर्मा महिला उपाध्यक्ष, निर्मल सिंह, शशिप्रभा, संगीता कुमारी, ईश्वरी प्रसाद गंगवार, खुशबू शर्मा संयुक्त मंत्री, उषा देवी ऑडिटर, आशीष सक्सेना मीडिया प्रभारी निर्विरोध निर्वाचित किए गए।
जिलाध्यक्ष मगरे लाल व जिला संयुक्त मंत्री कमलेश गंगवार ने नवनिर्वाचित ब्लाॅक कार्यकारिणी को संबोधित किया। इस बीच टीईटी के विरोध में चार अप्रैल को दिल्ली में होने वाले आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई। कार्यक्रम में ब्रजमोहन सिंह यादव, अमर बहादुर, रंजना शर्मा, खुशबू शर्मा, सर्वेश कुमार,तहसीन खां, निर्मल कुमार आदि मौजूद रहे।