फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   pradarshan

दरिंदों को जिंदा जलाया जाए.. उनका मुकदमा लड़ने वाले की डिग्री निरस्त हो

Mon, 02 Dec 2019 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
pradarshan
दरिंदों को जिंदा जलाया जाए.. उनका मुकदमा लड़ने वाले की डिग्री निरस्त हो - फोटो : अमर उजाला, बरेली
शाहजहांपुर। हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक से हुई हैवानियत के खिलाफ शहरवासियों में आक्रोश है। आरोपियों की गिरफ्तारी और सजा की मांग को लेकर लोग अपने-अपने तरीके से विरोध जता रहे हैं। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत बातचीत के दौरान रविवार को वैश्य समाज संगठन और वीआईपी ग्रुप से जुड़ी महिलाओं ने कहा कि कब तक निर्भया मरती रहेगी। दरिंदों को फांसी दी जानी चाहिए। ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।
विज्ञापन

हैदराबाद कांड को लेकर महिलाओं में इतना गुस्सा है कि वे डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वालों को सजा के तौर पर सरेआम जलाकर मार देने की बात कर रही हैं। उनका कहना है कि दिल्ली में निर्भया कांड के बाद महिला सुरक्षा को लेकर पूरे देश में उबाल आया था। इसके बाद कानून भी बना, लेकिन घटनाओं में कमी नहीं आई। वीआईपी ग्रुप की अध्यक्ष डॉ. दीपा सक्सेना, ज्योति गुप्ता, हेमा अग्रवाल, डॉ. पूजा पांडेय, सुखप्रीत माटा, नीरा गुप्ता, रम्मन गुप्ता, रजनी गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, मुक्ता बोरा, अमृता दीक्षित, सारिका अग्रवाल आदि ने दरिंदों को मौत की सजा देने की मांग की।
विज्ञापन

- इस तरह की घटनाएं महिलाओं के प्रति समाज के नजरिये को बयां करने के लिए काफी हैं। जिन पर रोक लगाने के लिए महिलाओं को खुद ही सशक्त बनना होगा। एक महिला अबला नहीं हो सकती, रानी लक्ष्मीबाई इसका साक्षात उदाहरण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- टीना अग्रवाल
- हैदराबाद की घटना हर किसी को झकझोरने वाली है। महिलाएं आज भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं। उन्हें खुद को मजबूत बनाना होगा। बेहतर होगा कि वह घर से निकलते समय अपनी सुरक्षा के लिए कुछ साथ में जरूर रखें।
- ज्योति मिश्रा
- मुझे लगता है कि डॉक्टर खुद को असुरक्षित महसूस कर रही थीं तो अपने परिवार या फिर परिचित से संपर्क करके वहां आने को बोलतीं। उनके साथ जो हुुआ वह बहुत ही दुखद है। दुष्कर्म और हत्या करने वालों को फांसी की सजा होनी चाहिए।
- रिद्घि बहल
- यह घटना बहुत ही ज्यादा दुखद है। मुझमें इतना आक्रोश है कि अगर दुष्कर्म और हत्यारोपी मिल जाए तो खुद उन्हें इस गुनाह की सजा दे दूं। दुष्कर्म करने वाले नाबालिग नहीं, अपराधी होते हैं, उन्हें सजा मिलनी ही चाहिए। - रीमा गुप्ता

हैदराबाद की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। डॉक्टर से दरिंदगी और उनकी हत्या करने वालों को सजा के तौर पर जिंदा जला देना चाहिए। उनका मुकदमा लड़ने वाले वकील की डिग्री निरस्त कर देनी चाहिए। जिससे लोगों को सबक मिले। - नीतू गुप्ता, जिलाध्यक्ष वैश्य समाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed