फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Practitioners prayed for world peace.

Shahjahanpur News: अभ्यासियों ने की विश्व शांति की कामना

Sat, 02 May 2026 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Practitioners prayed for world peace.
रामचंद्र मिशन आश्रम में महात्मा रामचंद्र की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल अभ्यासी। स्रोत:
शाहजहांपुर। श्री रामचंद्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडीटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी. पटेल दाजी के मार्गदर्शन में रामचंद्र मिशन आश्रम में महात्मा रामचंद्र की जयंती पर आयोजित समारोह के पहले चरण का शुक्रवार को समापन हो गया। इस दौरान अभ्यासियों ने विश्व शांति की कामना की।
विज्ञापन

प्रातःकाल उत्सव का शुभारंभ सामूहिक ध्यान साधना से हुआ। हजारों अभ्यासियों ने एकात्म भाव से ध्यान कर मानव कल्याण और विश्व शांति की मंगलकामना की। कमलेश डी. पटेल ने अपने वर्चुअल संदेश में कहा कि इस उत्सव का मूल उद्देश्य है कि अहंकार का त्याग करें। उन्होंने कहा कि विनम्रता कृपा को आकर्षित करती है, जिससे यह कार्य सरल हो जाता है।
विज्ञापन

अभ्यासियों को अपने माता-पिता और गुरु के प्रति निष्ठावान रहना चाहिए और स्वयं महान बनना चाहिए। आयोजन में मिशन के संयुक्त सचिव अर्जुन अग्रवाल, माधो गोपाल अग्रवाल, राज गोपाल अग्रवाल, श्री गोपाल अग्रवाल, आश्रम प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed