फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Practiced several yogasanas on the first day of the camp

Shahjahanpur News: शिविर में पहले दिन कई योगासनों का कराया अभ्यास

Wed, 18 Jun 2025 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Practiced several yogasanas on the first day of the camp
रोजा में रेलवे मनोरंजन सदन में योग करते साधक। स्रोत: जागरुक पाठक
रोजा। रेलवे मनोरंजन सदन में भारतीय योग संस्थान रोहिणी (दिल्ली) की देखरेख में पांच दिवसीय योग शिविर का बुधवार सुबह शुभारंभ हो गया। पहले दिन कई योगासनों का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ.रवींद्र कश्यप ने कहा कि नियमित योग करने से हड्डी संबंधित रोगों से बचा जा सकता है। डॉ. मधुर कश्यप ने हड्डी रोग निवारण में कैल्शियम और विटामिन-डी का महत्व बताया। बाद में योग प्रशिक्षकों ने ताड़ासन, त्रिकोण आसन, तिर्यक भुजंग आसन, बालासन, प्राणायाम, गहरी लंबी श्वांस, अनुलोम-विलोम आदि का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संस्थान के जिला प्रधान एवं प्रांतीय मंत्री पवन सिंह, जिला उप प्रधान डॉ. मयंक भूषण पांडे, जिला मंत्री राजीव मिश्रा , डॉ. मदन मोहन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पुलिसकर्मियों ने किया योगाभ्यास
शाहजहांपुर। पुलिस लाइन के मैदान पर मंगलवार की सुबह 6ः00 बजे अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने योगाभ्यास किया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) देहात भांवरे दीक्षा अरुण ने साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों के शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन के साथ कार्यक्षमता को बेहतर करने के उद्देश्य से योग सत्र का आयोजन किया गया है। नियमित योगाभ्यास से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। प्रशिक्षक मृदुल गुप्ता ने ध्यान, कपालभाति, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम आदि योगासन करवाए। प्रतिभागियों ने बताया कि उन्होंने योगासन करके सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। संवाद

रोजा में रेलवे मनोरंजन सदन में योग करते साधक। स्रोत: जागरुक पाठक

रोजा में रेलवे मनोरंजन सदन में योग करते साधक। स्रोत: जागरुक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed