फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Prachi Patel and Kanhaiya lifted the most weight

जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Thu, 23 Jun 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Prachi Patel and Kanhaiya lifted the most weight
भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भार उठाती प्रतिभागी - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिलास्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन की ओर से नवादा इंदेपुर स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर पर किया गया। इसमें जिलेभर के तमाम खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और अपना दमखम दिखाया। प्राची पटेल और कन्हैया ने अपने-अपने भार वर्ग में सबसे ज्यादा वजन उठाया प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग के 40 किग्रा भार वर्ग में निकिता वर्मा ने प्रथम स्थान, कुमुद राजपूत द्वितीय, कौशल्या देवी तृतीय स्थान प्राप्त किया। 45 किग्रा भार वर्ग में रोली वर्मा प्रथम, प्रतिभा चौधरी द्वितीय, जमुना तृतीय स्थान पर रहीं। 49 किग्रा भार वर्ग में शालू वर्मा पहले, वाशु राजपूत दूसरे, खुशबू तीसरे स्थान पर रहीं। 55 किग्रा भार वर्ग में नेहा वर्मा प्रथम, प्रियंका देवी द्वितीय, रानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 59 किग्रा भार वर्ग में प्राची पटेल पहला, आरती ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग के 49 किग्रा भार वर्ग में विनोद कुमार प्रथम, मोहम्मद फैजान द्वितीय, आदित्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 55 किग्रा भार वर्ग में दीपक वर्मा प्रथम, कुलदीप सिंह द्वितीय, अवनीश तृतीय स्थान पर रहे। 61 किग्रा भार वर्ग में अभिषेक कुमार प्रथम, अफरोज बाबू द्वितीय, सुमित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 67 किग्रा भार वर्ग में दिनेश कुमार प्रथम, विशभ मिश्र द्वितीय, हाशिम तीसरे स्थान पर रहे। 73 किग्रा भार वर्ग में मोहित तिवारी प्रथम, मोहसिन खान द्वितीय, फैजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 81 किग्रा भार वर्ग में कन्हैया प्रथम, कमल जीत सिंह द्वितीय और निखिल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वभ मिश्रा ने जिमनास्ट व डांस जैसी विधाओं का प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक हरिप्रकाश वर्मा के भाई शिव प्रकाश वर्मा तथा कर्नल केके चौधरी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। सभी विजेताओं को वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य कर्नल एके शुक्ला तथा पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एके दीक्षित ने पुरस्कार वितरित किए।

इस दौरान विश्व पावरलिफ्टिंग चैंपियन अजय पाल वर्मा ने संचालन किया। निर्णायक मंडल में फर्रुखाबाद की दुर्गा देवी, ब्रजेश कुमार, बारिश अली तथा आशु भारती रहे। इस दौरान आयोजक सूबेदार मेजर मदन मोहन वर्मा, हनुमान गढ़ी के प्रबंधक श्रीकृष्ण वर्मा, सहयोगी वृजकिशोर वर्मा, रतिराम वर्मा, बाबाजी श्रीकिशन वर्मा, फूलचंद वर्मा, गुड्डू वर्मा, जगजीवन राम, कुलदीप कुमार, बृजेश कुमार, रामौतार, आशाराम, राजकिशोर, संजीव कुमार, रामकुमार, उमेश भारती, जमाल मंसूरी, हरीराम वर्मा, रामपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed