फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power went off in the middle of the day... repair work was done, consumers were sweating

Shahjahanpur News: भरी दोपहरी में बिजली बंद... कराया मरम्मत कार्य, उपभोक्ताओं के छूटे पसीने

Tue, 13 May 2025 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 13 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Power went off in the middle of the day... repair work was done, consumers were sweating
शाहजहांपुर। दिन में 39 डिग्री तापमान होने से उमस भरी गर्मी के बीच सोमवार दोपहर बिजली ने खूब परेशान किया। गोविंदगंज, हथौड़ा और दीवान जोगराज उपकेंद्र पर रीवैंप योजना के तहत कार्य कराए जाने से बिजली गुल रही। इससे उपभोक्ताओं के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

हथौड़ा उपकेंद्र पर पॉवर ट्रांसफॉर्मर से ओवरलोडिंग को खत्म करने और दूसरे दस एमवीए के ट्रांसफॉर्मर पर लोड शिफ्ट कराने के लिए शटडाउन लिया गया था। साढ़े 11 बजे से 15 हजार घरों में बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया गया। दूसरी ओर जेई ब्रजेश कुमार ने ट्रांसफॉर्मर पर लोड शिफ्ट कराया। करीब तीन बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जेई के अनुसार, पूर्व में दस एमवीए के ट्रांसफॉर्मर पर कनेक्शन का लोड था। अब दूसरे दस एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर पर लोड शिफ्ट कर दिया है। दीवान जोगराज उपकेंद्र पर 11 केवी बाइपास फीडर पर आरडीएसएस योजना के अंतर्गत कार्य कराया गया। पूर्वाह्न 10:45 बजे 11 केवी बाइपास फीडर पर जर्जर लाइन को बदलने का कार्य कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई देवराज का दावा है कि फीडर को संचालित रखा गया। जिस इलाके में कार्य कराया, वहां का ट्रांसफॉर्मर को बंद कर कार्य कराया। तिलहर की गुरगवां कॉलोनी समेत नगर में 11 केवी लाइन के तार और केबल बदलने का कार्य कराया गया।
गोविंदगंज उपकेंद्र पर रीवैंप योजना के तहत खंभे लगाकर तार खींचने के कारण सोमवार को उपभोक्ताओं को बिजली के लिए जूझना पड़ा। शाम को आपूर्ति नहीं आने से पानी का संकट होने से लोग परेशान रहे।
दोपहर में 12 बजे निशात सिनेमा के पास मरम्मत कार्य को शुरू कराया गया। इसकी वजह से करीब एक घंटे तक टाउन हॉल फीडर को बंद रखा गया। शाम चार बजे फिर से शटडाउन ले लिया। इस बार बताया कि नए खंभे पर तार खींचने का कार्य कराया जा रहा है। बिजली जाने से लोग गर्मी में बेहाल हो गए। बिजली जाने से कार्यालयों का कामकाज ठप हो गया। लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल कर जानकारी चाही, वहां फोन तक रिसीव नहीं किया गया। शाम सात बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई थी। इसके चलते करीब तीन हजार उपभोक्ता गर्मी में बेहाल थे।
चौहनापुर में ट्रांसफार्मर फुंकने से चार दिन से बिजली संकट
कुर्रियाकलां। चौहनापुर गांव के पूर्वी टोले में रामलीला मैदान के पास लगा ट्रांसफाॅर्मर चार दिन पहले फुंकने के बावजूद अभी तक बदला नहीं गया है। इस वजह से आसपास के दो दर्जन से अधिक घरों की बत्ती गुल है। भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिलने से लोगों का हाल-बेहाल हो रहा है।


बिजली आपूर्ति ठप होने से घरों में लगे विद्युत चालित उपकरण भी ठप हैं। लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है और बैट्री चार्ज नहीं होने से इन्वर्टर भी बंद हो चुके हैं। इस वजह से लोगों को अपने मोबाइल फोन रिचार्ज करने में भी दिक्कत हो रही है। गांव के राहुल अग्निहोत्री ने बताया ट्रांसफाॅर्मर फुंकने के बारे में चौहनापुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता को अवगत कराया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। गांव के नीलकमल पांडेय, नीरज कश्यप, नन्हे अवस्थी, रामचंद्र, श्यामाचरण आदि ने ट्रांसफाॅर्मर जल्द बदले जाने की मांग की है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed