{"_id":"6a7cd598ab24ef7a47004fb0","slug":"power-supply-remained-disrupted-from-night-till-morning-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-181595-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रात से सुबह तक गुल रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रात से सुबह तक गुल रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति अलग-अलग कारणों से बाधित रही। रात करीब एक बजे हथौड़ा उपकेंद्र से जुड़े लोधीपुर क्षेत्र के कई घरों की बिजली गुल हो गई जो सुबह आठ बजे चालू हो सकी।
निगोही रोड उपकेंद्र के जलालनगर फीडर पर ऊंची मस्जिद के पास 400 केवीए ट्रांसफॉर्मर का लोड 250 केवीए ट्रांसफॉर्मर पर डालने का कार्य किया गया। कार्य के चलते जलालनगर फीडर की बिजली आपूर्ति दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे तक बंद रही। दोपहर 12 बजे बहादुरगंज उपकेंद्र के टेलीफोन एक्सचेंज फीडर पर डॉन एंड डोना स्कूल के पास स्थित ट्रांसफॉर्मर में एसएमसी बॉक्स लगाने का काम कराया गया। इसके चलते क्षेत्र की बिजली करीब डेढ़ घंटे तक बंद रही।
दूसरी ओर लोधीपुर में कई मकानाें की बिजली रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक बंद रही। पूरी रात लोग अंधेरे में करवटें बदलते रहे। अधिशासी अभियंता नगर अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बंद की गई थी।