{"_id":"6aa2f6ee5b481ed32304e4ce","slug":"power-supply-disrupted-due-to-tree-pruning-and-smart-road-work-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-184282-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पेड़ों की छंटाई और स्मार्ट रोड के काम से बिजली आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पेड़ों की छंटाई और स्मार्ट रोड के काम से बिजली आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग कारणों से बिजली आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में पेड़ों की छंटाई और स्मार्ट रोड के काम के कारण आपूर्ति बाधित रही।
निगोही रोड उपकेंद्र के पंचपीर और निगोही फीडर पर पेड़ों की छंटाई का काम कराया गया। इसके चलते दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं, गोविंदगंज उपकेंद्र के टाउन हॉल फीडर की आपूर्ति स्मार्ट रोड पर चल रहे काम के कारण पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक बंद रही।
मीरानपुर कटरा के खुदागंज फीडर की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। परेशान उपभोक्ताओं ने अधिकारियों से शिकायत की। दोपहर करीब दो बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। अधिशासी अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि फॉल्ट व कार्य के चलते शटडाउन लिया गया था। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --