फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power outage on Keruganj feeder of Abdullaganj substation; residents distressed by the heat.

Shahjahanpur News: अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के केरूगंज फीडर की बिजली गुल, गर्मी में लोग बेहाल

Thu, 11 Jun 2026 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Power outage on Keruganj feeder of Abdullaganj substation; residents distressed by the heat.
शाहजहांपुर। गर्मी में लोड बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत में इजाफा हुआ है। साथ ही बंच लाइनें और 33 केवीए लाइन भी जवाब देने लगी हैं। बुधवार की शाम को अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के केरूगंज फीडर में तकनीकी फॉल्ट आने से बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

बुधवार की शाम 5:20 बजे केरूगंज फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली जाने से लोग परेशान रहे। शाम 7:30 बजे तक बिजली नहीं आई थी। इसी तरह इसी बेरी चौकी के पास मंगलवार रात सवा दो बजे एक फेस बंद हो गया। इसके चलते लो वोल्टेज की समस्या रही। एसी, कूलर व पंखे भी नहीं चल सके। उपकेंद्र से कोई सटीक जवाब नहीं मिलने पर बिजली कंट्रोल रूम को सूचित किया। सुबह साढ़े सात बजे एसडीओ ने संज्ञान लेकर आपूर्ति को बहाल कराया।
विज्ञापन

--
बादशाहनगर के बेहटी में खंभे टूटे
बादशाहनगर उपकेंद्र के बेहटी में बिजली के खंभे टूट गए। इसके चलते आधे गांव की आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणाें के अनुसार, भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिलने से दिक्कत आई। दूसरी ओर जेई ने बताया कि डबल पोल ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया था। उसके खंभे लगाए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार तक बिजली शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed