फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power lines passing over schools will be removed.

Shahjahanpur News: स्कूलों के ऊपर से हटाई जाएंगी बिजली की लाइनें

Thu, 27 Aug 2026 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Power lines passing over schools will be removed.
22 अगस्त को प्रका​शित खबर।
शाहजहांपुर। परिषदीय स्कूलों के ऊपर से गुजरी बिजली की लाइनों का एक बार फिर से सर्वे कराया जाएगा। डीएम की नाराजगी के बाद लाइनों को हटाने की कवायद शुरू कर दी गई है। दूसरी ओर विद्युत निगम ने कंपोजिट स्कूल मंडी के गेट से ट्रांसफॉर्मर व अन्य स्कूलों के ऊपर से गुजरे तार एक सप्ताह में हटाने का दावा किया है।
विज्ञापन

जिले के 2716 परिषदीय स्कूलों में 141 स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरने के बाद उन्हें हटाए जाने का दावा करते हुए विद्युत निगम ने बीएसए कार्यालय से पत्राचार किया था। 22 अगस्त को संवाद न्यूज एजेंसी ने पड़ताल करते हुए खबर को प्रकाशित किया। जिसमें सामने आया कि वर्तमान में काफी विद्यालयाें के ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर के कंपोजिट स्कूल मंडी के गेट पर रखा ट्रांसफॉर्मर से करंट उतरने से हादसे का खतरा बना रहता है। मामला संज्ञान में आने के बाद कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम ने विद्युत निगम के अफसरों से नाराजगी जताई। इस बीच शिक्षा विभाग के अफसरों ने भी स्पष्ट किया कि तमाम स्कूलों में अब तक लाइनें नहीं हटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम की नाराजगी के बाद शिक्षा विभाग ने एक बार फिर सर्वे शुरू कराया है। अधिशासी अभियंता नगर आरपी सिंह ने बताया कि कंपोजिट स्कूल अटसलिया के गेट से ट्रांसफॉर्मर, कंपोजिट स्कूल तारीन टिकली के गेट से लाइन और प्राथमिक स्कूल जलालनगर के ऊपर से गुजरी लाइन व खंभे को एक सप्ताह में हटाया जाएगा।
--
ट्रांसफॉर्मर पर चहारदीवारी बनवाने के लिए विभाग तैयार नहीं
मंडी में स्कूल के गेट से ट्रांसफॉर्मर को हटाना निगम के लिए चुनौतीपूर्ण कार्य है। निगम ने शिक्षा विभाग के सामने प्रस्ताव रखा कि ट्रांसफॉर्मर के आसपास चहारदीवारी बना दी जाए, हालांकि बीएसए तैयार नहीं हुए हैं। ऐसे में ट्रांसफॉर्मर को हटाया जाएगा।
--
स्कूलों का एक बार फिर सर्वे कराया है। जिन स्कूलों के ऊपर से अब भी लाइनें गुजरी हैं, उनकी रिपोर्ट तैयार कर विद्युत निगम को भेजी जाएगी। उसके बाद लाइनों को हटाया जाएगा।

-जयशंकर श्रीवास्तव, बीएसए
--
स्कूलों के ऊपर से गुजरी लाइनों का एस्टीमेट बनवाया जा रहा है। शिक्षा विभाग रुपया जमा कर देगा तो उसे हटवाने का कार्य कराया जाएगा। कार्य को तेज गति से कराएंगे।
-अनुज प्रताप सिंह, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed