{"_id":"6a158c54ac8c7e2ba10e78bd","slug":"power-line-snaps-after-getting-snagged-by-truck-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-174397-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रक में फंसकर टूटा बिजली का तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रक में फंसकर टूटा बिजली का तार
विज्ञापन
खुटार। कस्बे के मुख्य चौराहे के पास बिजली का तार एक ट्रक में फंसकर टूट गया। चालक ट्रक लेकर भाग गया। चौराहे के आसपास के दुकानदारों ने बताया कि तार ढीले होने के कारण आए दिन वाहनों में फंसकर टूट जाते हैं।
मंगलवार दोपहर मुख्य चौराहे के पास ओवरहेड टैंक का बिजली का तार ट्रक में फंस जाने से टूट कर गिर गया। तार टूटने के समय बिजली आपूर्ति चालू थी। दुकानदारों ने बिजली उपकेंद्र और नगर पंचायत कार्यालय सूचना दी। बिजली आपूर्ति बंद करने के बाद नगर पंचायत के बिजलीकर्मी ने मौके पर जाकर तार को ठीक किया।
दुकानदारों ने बताया कि चौराहे के पास कुछ दिन पूर्व गन्ने से भरे ट्रक में फंसकर बिजली के तार टूट गए थे। ट्रक से गन्ना गिरने से बाइक सवार दंपती किसी तरह बच सके थे। लोगों ने मांग की है कि तारों को ऊंचा किया जाए, जिससे समस्या का समाधान हो सके। संवाद