{"_id":"ddb4c57f690a73397f2d6c18333b67f5","slug":"power-cuts-female-traders-display-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से महिला व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से महिला व्यापारियों का प्रदर्शन
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 27 Apr 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के दौर में हो रही बिजली कटौती ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महिला मोर्चा में गुस्से का करंट दौड़ा दिया। संगठन से जुड़ी महिलाओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और बाद में सिटी मजिस्ट्रेट के नाम ज्ञापन देकर बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग की।
प्रदर्शन में शामिल महिला व्यापारियों ने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली कटौती का न तो कोई नियम है और न ही समय तय है। कुछ पता नहीं होता कि कब बिजली आएगी और कब चली आएगी। बिजली सप्लाई के इस ढर्रे से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को हो रही है। उन्हें घरेलू काम करने के साथ सुबह बच्चों के टिफिन तैयार करके उन्हें स्कूल भेजना होता है, लेकिन बत्ती गुल हो जाने पर सारे काम ठप हो जाते हैं।
ज्ञापन में महिलाओं के लिए बाजार में टॉयलेट बनवाने, एक बाइक पर तीन-तीन युवकों के बैठकर फर्राटा भरने वालों पर कार्रवाई करने, नगरपालिका परिषद द्वारा सप्लाई किए जा रहे पीने के पानी की जांच कराने, कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी करने आदि मांगें शामिल हैं। प्रदर्शन मेें संगठन की अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, महामंत्री खुशनाज, मंजुला बाथम, मुन्नी देवी, राजेश्वरी यादव, सरिता वर्मा, कविता यादव, रश्मि मिश्रा आदि शामिल रहीं।