{"_id":"626ae23cc1aeeb4d8e61cf47","slug":"power-cut-in-scorching-heat-supply-getting-interrupted-every-half-hour-shahjahanpur-news-bly4830743171","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचंड गर्मी में दस घंटे से ज्यादा बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र में बिलबिलाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचंड गर्मी में दस घंटे से ज्यादा बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र में बिलबिलाए लोग
विज्ञापन
तिलहर विद्युत उपकेंद्र पर बिजली कटौती के विरोध में धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण उपभोक्ता। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में बिजली संकट बरकरार है। गर्मी में लोग व्याकुल हैं। विद्युत निगम के अभियंता शहरी क्षेत्र में 24 घंटे आपूर्ति का दावा कर रहे हैं, लेकिन ओवरलोडिंग से हाईटेंशन लाइनों पर बार-बार ट्रिपिंग होने और जंपर जलने से हर आधा घंटे में बिजली गुल हो रही है। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे के बजाय बमुश्किल तीन-चार घंटे आपूर्ति मिल रही है।
शहर में गोविंदगंज, ककराकलां और निगोही रोड गदियाना स्थित 33 केवी विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े फीडरों की लाइनों में ट्रिपिंग के चलते लोगों को बुधवार रात और बृहस्पतिवार को दिन में बार-बार बत्ती गुल होने से लोग परेशान रहे। टाउनहाल, बाड़ूजई प्रथम, बाड़ूजई द्वितीय, लाल इमली चौराहा, उस्मान बाग, मल्हार मोड़, तारीन टिकली की नई कॉलोनी, आनंदपुरम, आजादपुरम, मदराखेल, लोहारों का चौराहा, तिलहरजई, विश्वकर्मा चौक, बीबीजई हद्दफ, मामुड़ी, लाला तेली बजरिया, ऐमनजई जलालनगर और वहां की तराई बस्ती, स्टेशन रोड आदि इलाकों में लोगों की दिनचर्या बाधित हुई और विद्युत चालित लघु उद्योग धंधों का काम काज भी प्रभावित हुआ।
तिलहर में ग्रामीणों ने धरना देकर किया हनुमान चालीसा का पाठ
तिलहर। बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को विद्युत उपकेंद्र पर किसी भी अधिकारी के न मिलने पर हंगामा किया। ग्रामीणों ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। सुबह लगभग साढ़े दस बजे गांव रुद्रपुर, अजीजपुर नौगवां, राजनपुर, पिंगरी पिंगरा, धन्यौरा, सिउरा, लखोहा, फिरोजपुर के ग्रामीण विद्युत उपखंड कार्यालय पहुंच गए। रुद्रपुर निवासी सचिन वर्मा और राजनपुर के अवनीश गंगवार ने बताया कि एक सप्ताह से गांव में बमुश्किल 15-20 मिनट बिजली मिल रही है। विद्युत अभियंता फोन भी नहीं उठाते हैं।
विज्ञापन
एसडीएम राशि कृष्णा ने ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति मेेें सुधार कराने का आश्वासन दिया। अवर अभियंता नरेंद्र कुमार का ग्रामीणों ने घेराव कर हाईवे जाम करने की चेतावनी दी। जेई ने कहा कि ऊपर से ही बिजली कटौती की जा रही है, लेकिन आपूर्ति सुधारने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र के पिपरौली फीडर से लगभग दो दर्जन से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। इस फीडर पर कई स्थानों पर बिजली के खंभे और तार टूटे पड़े हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। लाइनमैन बबलू ने बताया कि अभी हाल ही में कुछ जगह लाइनों को दुरुस्त किया गया है। इस फीडर से बुधवार को सिर्फ साढ़े सात घंटे बिजली आपूर्ति हो सकी।
मुख्य अभियंता से मिले जलालाबाद के विधायक
जलालाबाद। नगर क्षेत्र में 12 से 13 घंटे बिजली काटी जा रही है, जबकि देहात क्षेत्र में सिर्फ छह-सात घंटे बिजली नसीब हो रही है। एसडीओ आशीष राहुल ने बताया कि कंट्रोल रूम से कटौती हो रही है। उनका कहना है कि विभाग को जितनी बिजली मिल रही है, वह उपभोक्ताओं को दी जा रही है। इस बीच, क्षेत्रीय विधायक हरिप्रकाश वर्मा मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता संजय जैन से मिले और उन्हें क्षेत्र में बिजली समस्या से अवगत कराते सुधार कराने को कहा। संवाद
ग्रामीण क्षेत्र में बीते दिन से आपात कटौती शुरू हो गई है। बुधवार को ग्रामीण फीडरों को सिर्फ सात-आठ घंटे बिजली दी जा सकी और यही स्थिति आज भी बनी हुई है। हालांकि, मुख्यमंत्री के प्रयासों को देखते बिजली आपूर्ति में जल्द सुधार होने की आशा है। -आरके उपाध्याय, एक्सईएन (ट्रांसमिशन), शाहजहांपुर