{"_id":"6a5155a026923f48490e0294","slug":"potholes-at-every-step-compounded-by-waterlogging-getting-through-is-difficult-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-178594-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हर कदम पर गड्ढा, ऊपर से जलभराव... निकलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हर कदम पर गड्ढा, ऊपर से जलभराव... निकलना मुश्किल
विज्ञापन
अंटा चौराहे के पास मैनहोल के आसपास सड़क धंसी। संवाद
शाहजहांपुर। बरसात में सड़कों के गड्ढे खतरनाक हो चुके हैं। इनसे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है लेकिन अब तक उन्हें भरवाने का इंतजाम नहीं किया जा सका है। सड़कों के प्रस्तावित मरम्मत कार्य के कारण इन गड्ढों को नजरअंदाज किया जा रहा है। हालांकि बरसात गुजरने से पहले सड़कों की मरम्मत का काम होता नहीं नजर आ रहा।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के प्रयासों से शहर की सड़कों के सुधार के लिए 75 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। इसके तहत नगर निगम ने 108 सड़कों को निर्माण और मरम्मत के लिए चिह्नित किया। इनमें 67 सीसी और 41 डामर मार्ग शामिल हैं। बजट मिलने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
बरसात शुरू होने से डामर सड़कों का निर्माण संभव नहीं है। कुछ सड़कों पर अतिक्रमण हटाने का काम शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में अभी अक्तूबर तक सड़कों के निर्माण और मरम्मत का काम होना मुश्किल है। वहीं, शहर की तमाम सड़कों पर ऐसे बड़े गड्ढे हैं जिनका बारिश का पानी भर जाने से अंदाजा नहीं लगता।
विज्ञापन
शहर में कचहरी ओवरब्रिज, पंखी चौराहे के पास, पुवायां मार्ग, अंटा चौराहा आदि स्थानों पर गहरे और बड़े गड्ढे हैं। खासतौर पर बाइक या स्कूटी का पहिया इन गड्ढों में जाने पर वाहन के असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है।
--
मैनहोल भी बने मुसीबत
सीवर लाइन डालने के बाद बनाए गए कई मैनहोल सड़क से ऊंचे या नीचे हैं। सड़क से उठे रहने पर वाहन को इनसे ठोकर लग जाती है। अंटा चौराहे के पास बनाए गए मैनहोल के आसपास की सड़क धंसने से यहां पर हादसा हो सकता है। इसके बावजूद नगर निगम ध्यान नहीं दे रहा है।
--
शहर की सभी प्रमुख सड़कों के गड्ढों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही इनकी मरम्मत करा दी जाएगी। मैनहोल की स्थिति ठीक करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।
-सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बारिश के बाद धूप ने बढ़ाई उमस, आज छाए रहेंगे बादल
शाहजहांपुर। देर रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शुक्रवार को दोपहर तक जारी रहा। सुबह से दोपहर तक 15.4 मिमी बारिश होने के बाद धूप निकल आने से उमस बढ़ गई। रात में आर्द्रता 95 फीसदी हो जाने से न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री घट कर 25.6 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन दिन में बारिश थमने के बाद धूप निकलने से अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री बढ़कर 31.2 डिग्री सेल्सियस हो गया।
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह से बादल छाए रहने और इस दौरान बारिश होने की संभावना है। बृहस्पतिवार शाम को दस मिमी पानी बरसने के बाद भी बारिश कुछ देर के लिए थमी, लेकिन आधी रात के बाद से रुक-रुककर फुहारें फिर गिरने लगीं। सुबह बारिश फिर तेज हो गई। दोपहर तक घने बादल छाए रहे और महीन फुहारें दोपहर तक गिरती रहीं।
दिन में दो बजे के बाद बारिश थमी, लेकिन बादल हल्के होने के साथ सूरज ने झांकना शुरू किया तो वातावरण में फिर से गरमाहट महसूस होने लगी। हालांकि, शाम चार बजे के बाद सूरज ढलने के साथ ही उमस भी कम हो गई। शाम को बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से 12 अंक अधिक हो गया और पुरवाई चलनी बंद होने के साथ पछुआ हवा चलने लगी। उनका कहना है कि वायुदाब बढ़ने के बावजूद मानसून के पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार को सुबह से बादल छाए रहेंगे और बारिश का क्रम जारी रहेगा। संवाद