फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Postponement of work outs The crowd grew in hospital

कार्य बहिष्कार स्थगित होने से अस्पताल में बढ़ी भीड़

Tue, 05 Jan 2016 11:47 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 05 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Postponement of work outs The crowd grew in hospital

 जिला अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के घर हुई चोरी के खुलासे को लेकर चल रहा कार्य बहिष्कार मंगलवार को स्थगित हो गया। ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खुलासा नहीं होने पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 16 जनवरी से हड़ताल करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

जिला अस्पताल आवासीय परिसर में लैब टेक्नीशियन सत्येंद्र कुमार के घर से 24 दिसंबर को दिनदहाड़े चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और नगदी चोरी कर लिए थे। इस घटना के बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय अधिकारी कर्मचारी संघर्ष समिति ने सुबह आठ से दस बजे तक कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी थी। कार्य बहिष्कार होने से दूरदराज से आए मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार को सीएमएस डॉ. केशव स्वामी के लिखित आश्वासन के बाद समिति ने एक बैठक करके में आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है। समिति ने कहा है कि अगर 15 जनवरी तक खुलासा नहीं हुआ तो 16 से 20 जनवरी तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा। फिर भी खुलासा नहीं होता है तो 21 जनवरी से पूरे जनपद में संपूर्ण कार्य स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

0000
अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़
कार्य बहिष्कार स्थगित होने के बाद सुबह से अस्पताल में भारी संख्या में मरीज पहुंच गए। ओपीडी में डॉक्टरों के चेंबर के सामने लंबी-लंबी लाइनें लग गई। पर्चा बनवाने वाले काउंटरों पर भी भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर दो बजे तक ओपीडी में मरीजों की लाइनें लगी रही हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
पुलिस ने छह लोगों को लिया हिरासत में
चोरी के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस छह लोगों हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसमें आवासीय कॉलोनी का चौकीदार भी है। कोतवाल केके तिवारी के मुताबिक शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed