{"_id":"65c995bf8a595b03ea084ff9","slug":"postman-dies-due-to-car-collides-with-trolley-in-shahjahanpur-2024-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: गंगा स्नान करने जा रहे परिवार की कार ट्रॉली से टकराई, पोस्टमैन की मौत, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: गंगा स्नान करने जा रहे परिवार की कार ट्रॉली से टकराई, पोस्टमैन की मौत, पांच लोग घायल
Mon, 12 Feb 2024 09:23 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 12 Feb 2024 09:23 AM IST
सार
शाहजहांपुर-पीलीभीत नेशनल हाईवे पर रविवार को सड़क हादसा हो गया। चीनी मिल के यार्ड के सामने खड़ी गन्ने से भरी खड़ी ट्रॉली में तेज रफ्तार कार घुस गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर-पीलीभीत नेशनल हाईवे पर डालमिया शुगर यार्ड के सामने गन्ने से भरी खड़ी ट्रॉली में तेज रफ्तार कार घुस गई। हादसे में कार सवार पीलीभीत जिले के थाना बिलसंडा के गांव रामपुर बसंत निवास सतेंद्र सिंह (56) की मौत हो गई। उनके परिवार के दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सतेंद्र सिंह पोस्टमैन के पद पर निगोही डाकघर से संबद्ध थे। रविवार सुबह परिवार के साथ कार में सवार होकर ढाईघाट में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। इसी बीच डालमिया चीनी मिल के पास हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में पोस्टमैन सतेंद्र की मौके पर मौत हो गई। बहू विनीता, छोटी बहू अंशू, भतीजे की पत्नी शालिनी, पौत्री सलोनी पौत्र सम्राट घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक भागा
महिलाओं ने बताया कि वह बिलसंडा से चालक को किराये पर लेकर आए थे। वह काफी तेज गति से कार चला रहा था। उसे मना भी किया था। हादसे के बाद वह मौके से भाग गया।
दुबई में रहता है बेटा
पोस्टमैन सतेंद्र का परिवार काफी संपन्न है। निगोही से संबद्ध होने के चलते वह काफी सामाजिक थे। उनका छोटा बेटा दीपक दुबई में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। जबकि बड़ा बेटा अनुज खेती संभालता है।
महिलाओं ने बताया कि वह बिलसंडा से चालक को किराये पर लेकर आए थे। वह काफी तेज गति से कार चला रहा था। उसे मना भी किया था। हादसे के बाद वह मौके से भाग गया।
दुबई में रहता है बेटा
पोस्टमैन सतेंद्र का परिवार काफी संपन्न है। निगोही से संबद्ध होने के चलते वह काफी सामाजिक थे। उनका छोटा बेटा दीपक दुबई में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। जबकि बड़ा बेटा अनुज खेती संभालता है।