{"_id":"632e098ff9bc06752032bdff","slug":"posters-of-absconding-prisoner-aditya-rana-will-be-put-up-from-shahjahanpur-to-bijnor-shahjahanpur-news-bly4985717184","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्य राणा का पोस्टर जारी, शाहजहांपुर से बिजनौर तक लगाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदित्य राणा का पोस्टर जारी, शाहजहांपुर से बिजनौर तक लगाए जाएंगे
सार
बिजनौर के कुख्यात अपराधी आदित्य राणा का पोस्टर बनवाकर पुलिस ने जारी किया है।पुलिस का दावा है कि अपराधी की सूचना देने व पकड़वाने वाले को इनाम की धनराशि दी जाएगी, उसका नाम भी गुप्त रखा जाएगा।उसकी तलाश में पश्चिमी जोन की एसटीएफ को लगाया गया था।
विज्ञापन
शाहजहांपुर पुलिस ने जारी किया आदित्य राणा का पोस्टर
- फोटो : SHAHJAHANPUR
विस्तार
शाहजहांपुर। बिजनौर के कुख्यात अपराधी आदित्य राणा का पोस्टर बनवाकर पुलिस ने जारी किया है। पुलिस का दावा है कि अपराधी की सूचना देने व पकड़वाने वाले को इनाम की धनराशि दी जाएगी, उसका नाम भी गुप्त रखा जाएगा। पोस्टर शाहजहांपुर से बिजनौर तक लगाने भेजे गए हैं।
23 अगस्त की रात बिजनौर का कुख्यात अपराधी आदित्य राणा आरसी मिशन थाना क्षेत्र के हरदोई बाईपास स्थित रेड चिली होटल से शौचालय की दीवार फांदकर भाग गया था। उसकी तलाश में पश्चिमी जोन की एसटीएफ को लगाया गया था। एक महीना बाद पुलिस ने नए सिरे से जांच को शुरू किया। पुलिस ने राणा के पोस्टर चस्पा किए हैं। पोस्टर में लिखा है कि अभिरक्षा से भागे ढाई लाख के इनामी की सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। धनराशि भी सूचना देने वाले व पकड़वाने वाले को दी जाएगी।
सूचना देने को पुलिस ने जारी किए फोन नंबर
- राणा के पोस्टर थानों व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए जाएंगे। बिजनौर में भी पोस्टर लगेंगे। पोस्टरों पर पुलिस अधिकारियों के नंबर जारी किए हैं। आदित्य राणा की गिरफ्तारी एसपी शाहजहांपुर के सीयूजी नंबर 9454400306, एसपी नगर 9454401113, सीओ सिटी 9454401336 व आरसी मिशन थाना प्रभारी के नंबर 9454404218 आदि पर सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बनाई रणनीति
कुख्यात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने नए सिरे से जांच को शुरू कर दी है। शुक्रवार को एसपी कार्यालय में बैठक कर रणनीति तैयार की गई जिससे आरोपी की गिरफ्तारी की जा सकें। करीब एक घंटे तक चली बैठक में एक-एक पहलू पर चर्चा की गई।