Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Possibility of drop in minimum temperature due to westerly wind

Shahjahanpur News: पछुआ हवा चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना

Mon, 03 Feb 2025 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 03 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Possibility of drop in minimum temperature due to westerly wind
शाहजहांपुर। पछुआ हवा चलने की वजह से न्यूनतम में गिरावट होने और मौसम साफ होने पर अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना जताई गई है। कोहरा का असर कम रहेगा।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री गिरावट और न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। कोहरा का असर बहुत कम रहा। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक रविवार शाम को पछुआ हवा चल रही है। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी और कोहरा का असर कम रहेगा। इससे मौसम साफ होने के साथ तेज धूप निकलने की संभावना है। अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन

--------
अधिकतम तापमान बढ़ने से गन्ना उत्पादन में आएगी कमी
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी के मुताबिक फरवरी के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इससे किसानों को गेहूं की फसल में नमी बनाए रखने के लिए सिंचाई करनी पड़ेगी। इससे फसल बढ़ेगी। जल्द ही गेहूं में बाली निकलने वाली है। इससे बाली में गेहूं का दाना हल्का पड़ेगा। पाला गिरना बंद हो गया है। यह गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक है। गेहूं के उत्पादन में कमी आएगी। बाकी फसलों के खेतों में अभी नमी बनाए रखने की जरूरत हैं। इन पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed