फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Posing as mining officers, they were extorting money from vehicles, when the police arrived, they left the Bolero and ran away.

Shahjahanpur News: खनन अधिकारी बन वाहनों से कर रहे थे वसूली, पुलिस पहुंची तो बोलेरो छोड़कर भागे

Fri, 26 Jan 2024 03:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 26 Jan 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Posing as mining officers, they were extorting money from vehicles, when the police arrived, they left the Bolero and ran away.
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में मुशर्रफ खां की पुलिया के पास जिला खनन अधिकारी बनकर वाहनों से अवैध वसूली की जा रही थी। पुलिस के आने पर आरोपी अपनी बोलेरो गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने गाड़ी सीज कर मैनपुरी के ट्रक चालक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के थाना औछा के गांव इला निवासी सीटू ट्रक लेकर रुद्रपुर से छिबरामऊ जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर मुशर्रफ खां की पुलिया के पास बोलेरे सवार पांच लोगों ने उनका ट्रक रोक लिया। इनमें एक व्यक्ति ने खुद को जिला खनन अधिकारी बताते हुए ड्राइविंग लाइसेंस और ट्रक के कागजात दिखाने काे कहा, साथ ही रुपये मांगने लगे। इन्कार करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इसी बीच पुलिस की गाड़ी आ गई। इस पर आरोपी अपनी बोलेरो गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर सीज कर दी। मामले में सीटू की ओर से बोलेरो सवार अज्ञात लोगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर गाड़ी मालिक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed