फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Porn video of girl student went viral for not marrying after converting

धर्म परिवर्तन कर शादी न करने पर छात्रा का अश्लील वीडियो किया वायरल

Thu, 14 Oct 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Porn video of girl student went viral for not marrying after converting
तिलहर (शाहजहांपुर)। साथ में पढ़ने वाले छात्र ने कक्षा 11 की छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया। पिता का आरोप है कि छात्र ने उनकी बेटी पर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाया। छात्रा ने इनकार किया तो अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने छात्र और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

तिलहर इलाके के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने थाने में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 साल की बेटी एक कॉलेज में कक्षा-11 की छात्रा है। कक्षा में उसके साथ पढ़ने वाले छात्र ने किसी तरह उसकी बेटी की अश्लील वीडियो बना ली। बाद में वीडियो दिखाकर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाया। धमकाया कि अगर वह धर्म परिवर्तन कर उससे शादी नहीं करेगी तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। छात्रा ने शादी से इनकार किया तो छात्र ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। इसकी जानकारी जब पिता को हुई तो उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी छात्र और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ अश्लील हरकत करने, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ परमानंद पांडेय ने बताया कि आरोपी छात्र की तलाश की जा रही है। छात्रा से पूछताछ के बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed