{"_id":"60e9e81d8ebc3e9fde370cfe","slug":"population-control-shahjahanpur-news-bly4527014131","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व जनसंख्या दिवस पर विशेष : चार दशक में जनपद में बढ़ी जनसंख्या वृद्धि की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व जनसंख्या दिवस पर विशेष : चार दशक में जनपद में बढ़ी जनसंख्या वृद्धि की रफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। समय के साथ आबादी में वृद्धि होना स्वाभाविक है, लेकिन आजादी से पहले और उसके बाद जिले की जनसंख्या के आंकड़ों पर गौर करें तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आते हैं। उदाहरणार्थ, ब्रिटिश काल में कराई गई जनगणना के अनुसार 1872 से 1881 के एक दशक के कालखंड में जिले की जनसंख्या 9.89 प्रतिशत कम हो गई। इसी तरह 1911 से 1921 के बीच आबादी में 11.16 प्रतिशत की कमी आई, लेकिन बाद में दशक वार आबादी प्रतिशत तेजी से बढ़ने लगा।
इतिहासकार डॉ. नानक चंद मेहरोत्रा के अनुसार, 1865 से 1872 के बीच एक दशक में जिले की जनसंख्या वृद्धि दर 16 प्रतिशत रही, लेकिन बाद के दशक में आबादी घट गई। 1891 से 1911 तक दशक वार जनसंख्या वृद्धि का आंकड़ा दहाई तक सीमित रहा, लेकिन 1921 में हुई जनगणना में जिले की आबादी में फिर कमी आ गई। 1931 से 1951 तक दो दशक में जनसंख्या वृद्धि दर दहाई में सिमटी रही, लेकिन 1961 से जनसंख्या तेजी से बढ़ने लगी।
2001 तक आबादी में दशक वार वृद्धि 12.55 प्रतिशत से बढ़कर 21.08 प्रतिशत हो गई, जबकि इसी दौरान जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन कार्यक्रम को एक अभियान के तौर पर चलाया गया। 2011 में कराई गई जनगणना में आबादी वृद्धि दर मामूली रूप से कम होकर 17.83 प्रतिशत हुई, लेकिन अब जिले की अनुमानित आबादी 38 लाख तक पहुंच चुकी है। मतलब यह कि बीते एक दशक मेें जनसंख्या 26 प्रतिशत बढ़ी है जो कि अब तक के जनसंख्या वृद्धि दर के आंकड़ों के लिहाज से सर्वाधिक है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बढ़ती जनसंख्या: एक नजर
वर्ष जनसंख्या दशक में वृद्धि प्रतिशत
1865 9,35,978
1872 9,51,006 16.00
1881 8,56,946 -09.89
1891 9,18,551 07.18
1901 9,21,535 0.32
1911 9,63,234 2.53
1921 8,55,718 -11.16
1931 9,04,890 5.75
1941 9,83,435 8.68
1951 10,04,435 2.14
1961 11,30,256 12.55
1971 12,86,104 13.79
1981 16,47,664 21.64
1991 20,87,395 21.08
2001 25,47,855 21.08
2011 30,02,376 17.83
गत वर्ष सरकारी तंत्र कोरोना नियंत्रण के उपायों से जूझता रहा। इस वर्ष जनगणना प्रस्तावित है, लेकिन इसी बीच पंचायत चुनावों की घोषणा होने पर शासन की मंशा के अनुसार निर्वाचन कार्य को प्राथमिकता दी गई। पंचायत चुनाव के लिए ग्रामीण क्षेत्र की आबादी का आकलन कराया जा चुका है। शहरी क्षेत्रों में जनगणना का शेष काम जल्द शुरू कराया जाएगा। - रामसेवक द्विवेदी, एडीएम प्रशासन