फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Poor woman gives birth on the platform

गरीब महिला ने प्लेटफार्म पर दिया बच्चे को जन्म 

Wed, 28 Jun 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Wed, 28 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
ससुराल से मायके गोरखपुर जा रही महिला ने मंगलवार को प्लेटफार्म नंबर एक पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। वह दिल्ली से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन में सवार थी। 
विज्ञापन

प्रसव पीड़ा होने पर वह शाहजहांपुर के प्लेटफार्म नंबर एक पर उतर गई। दर्द से कराहते गर्भवती को देखकर जीआरपी एसआई देवेंद्र पटेल ने आसपास से महिलाओं को बुलाकर सुरक्षित प्रसव कराया। महिला के साथ कोई न होने के कारण देवेंद्र ने उसक ो जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही बेहद गरीब परिवार की महिला की माली हालत को देखते हुए उसकी आर्थिक मदद भी की। महिला के मुताबिक वह ससुराल  छिबरामऊ से किसी तरह बरेली आई और वहां से ट्रेन पकड़कर गोरखपुर जा रही थी। उसका नाम सरिता है। पति का नाम रामवीर है। वह मुश्तीनगरा थाना छिबरामऊ की रहने वाली है। मायका गोरखपुर में है। एसआई देवेंद्र के मुताबिक महिला के घरवालों को सूचना दे दी  गई है। महिला और उसका बच्चा जिला अस्पताल में भर्ती हैं और स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed