फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Poor arrangements along the pilgrimage route, potholes on the Kanwar path, and exposed transformers.

Shahjahanpur News: आस्था की राह में बदइंतजामी, कांवड़ मार्ग पर गड्ढे और खुले ट्रांसफाॅर्मर

Mon, 13 Jul 2026 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Poor arrangements along the pilgrimage route, potholes on the Kanwar path, and exposed transformers.
बरेली मोड़ के पास हाईवे पर खडे़ ई-रिक्शे। संवाद
शाहजहांपुर। भगवान शिव की आराधना का पवित्र श्रावण मास 30 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। बावजूद इसके कांवड़ मार्ग पर बदइंतजामी फर्राटा भर रही हैं। मार्ग पर तमाम स्थानों पर गड्ढे हैं तो खुले में ट्रांसफॉर्मर रखे हैं। बिजली के तार भी नीचे लटके हुए हैं। कई जगह स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है तो खंभों पर पॉलिथीन लपेटने का कार्य भी प्रारंभ नहीं हुआ है।
विज्ञापन

श्रावण मास में फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से जल भरकर कांवड़िए शाहजहांपुर हाेते हुए मोहम्मदी मार्ग से गोला गोकर्णनाथ मंदिर पहुंचते हैं। सोमवार को बरेली मोड़ से सुभाष चौराहा तक कांवड़ मार्ग की पड़ताल की गई तो कई जगह बदइंतजामी सामने आई। बरेली मोड़ पर ई-रिक्शा, ऑटो चालकों ने सड़क को घेरकर अतिक्रमण कर रखा था।
विज्ञापन

बरेली मोड़ से अजीजगंज के बीच ही पांच गहरे गड्ढे मिले। गर्रा पुल पर निर्माण कार्य के चलते मार्ग संकरा हो गया था। यहीं पर कुछ दुकानदारों ने भी कब्जा किया हुआ था। इससे लोगों को निकलने में दिक्कत हो रही थी। खिरनीबाग चौराहा से जीआईसी की तरफ मुड़ते ही बड़ा गड्ढा मिला। इसी मार्ग पर कुछ आगे बढ़ने पर लोधीपुर पर जगह-जगह पर गड्ढे मिले और सड़क भी उधड़ी मिली। यहीं पर एक ट्रांसफॉर्मर भी रखा मिला, उसे कवर्ड नहीं गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
डीएम के आदेश का नहीं हुआ पालन
कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम ने विद्युत निगम के अफसरों को निरीक्षण कर व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए थे। उसके बावजूद ढीले ताराें को कसा नहीं गया। घंटाघर से बहादुरगंज जाने वाली सड़क पर मशीनरी मार्केट में तार काफी ढीले मिले। तारों को रोकने के लिए लकड़ी से बांध दिया गया था। इसी तरह राजघाट चौकी से लेकर केरूगंज होते हुए अंटा चौराहा पर खंभों पर तार लटक रहे थे।
---------
यह है कांवड़ यात्रा का मार्ग
फर्रुखाबाद के पांचाल घाट और मिर्जापुर के ढाईघाट से गंगाजल भरकर जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों के जत्थे जलालाबाद से कांट मार्ग होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। यहां से राजघाट चौकी होते हुए केरूगंज से अंटा चौराहा, खिरनीबाग चौराहा होते हुए सुभाष चौराहा पहुंचेंगे। यहां से मोहम्मदी होते हुए गोला जाएंगे।
--
कांवड़ यात्रा मार्ग पर गड्ढों की मरम्मत कराने का कार्य शुरू हो गया है। श्रावण मास आने से पहले ही सभी गड्ढों को भर दिया जाएगा। जिससे कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो।
- महेंद्र पाल, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
--
कांवड़ मार्ग की सभी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया जाएगा। इसके साथ साफ-सफाई करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी।
-सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त
--
विद्युत निगम के अधिकारियों को ढीले तार सही कराने और बिजली के खंभों पर प्लास्टिक लगाकर कवर करने के लिए कहा है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सड़कों के गड्ढों की मरम्मत शीघ्र करने के निर्देश दिए गए हैं। 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी।
- रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन
--
कांवड़ यात्रा को देखते हुए मार्ग पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जाएगा। बिजली के खंभे पर पॉलिथीन लपेटी जाएगी, साथ ही खुले ट्रांसफॉर्मरों को कवर कराएंगे। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

-आरपी सिंह, अधिशासी अभियंता नगर

बरेली मोड़ के पास हाईवे पर खडे़ ई-रिक्शे। संवाद

बरेली मोड़ के पास हाईवे पर खडे़ ई-रिक्शे। संवाद

बरेली मोड़ के पास हाईवे पर खडे़ ई-रिक्शे। संवाद

बरेली मोड़ के पास हाईवे पर खडे़ ई-रिक्शे। संवाद

बरेली मोड़ के पास हाईवे पर खडे़ ई-रिक्शे। संवाद

बरेली मोड़ के पास हाईवे पर खडे़ ई-रिक्शे। संवाद

बरेली मोड़ के पास हाईवे पर खडे़ ई-रिक्शे। संवाद

बरेली मोड़ के पास हाईवे पर खडे़ ई-रिक्शे। संवाद

बरेली मोड़ के पास हाईवे पर खडे़ ई-रिक्शे। संवाद

बरेली मोड़ के पास हाईवे पर खडे़ ई-रिक्शे। संवाद

बरेली मोड़ के पास हाईवे पर खडे़ ई-रिक्शे। संवाद

बरेली मोड़ के पास हाईवे पर खडे़ ई-रिक्शे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed