{"_id":"61e0858b0465d5774a520ccd","slug":"poonam-pandey-is-a-resident-of-sarsai-village-of-hardoi-shahjahanpur-news-bly472459550","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रत्याशियों का परिचय और उनकी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रत्याशियों का परिचय और उनकी बात
विज्ञापन
ददरौल विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी तनवीर साफदर।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
हरदोई के सरसई गांव की रहने वाली हैं पूनम पांडेय
शाहजहांपुर। शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित की गईं पूनम पांडेय और उनके पति अवनीश पांडेय मूलत: हरदोई जिले की सवायजपुर तहसील के गांव सरसई के मूल निवासी हैं, लेकिन वर्तमान में शहर के रेती क्षेत्र में रहते हैं। अवनीश के दो बेटे हैं जो शहर के ही स्कूल में पढ़ रहे हैं और वह स्वयं उसी स्कूल मेें सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद पर नियुक्त हैं। पूनम यहां रहकर अभी तक आशा कार्यकर्ता के तौर पर अपनी सेवाएं देती रहीं। अब मानदेय आधारित नौकरी से इस्तीफा दिए बगैर राजनीति की नई पारी खेलने जा रही हैं। उनका कहना है कि सच्चाई, निष्ठा और ईमानदारी के साथ महिलाओं, युवाओं, मजदूरों, किसानों समेत समाज के सभी वर्गों के सम्मान की लड़ाई पूरी दमदारी के साथ लड़कर दिखाएंगी। संवाद
रजनीश पर चुनाव में पड़ी दोहरी जिम्मेदारी
शाहजहांपुर। तिलहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किए गए रजनीश गुप्ता मूलत: कृषि और कारोबार पर निर्भर हैं। वह लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े रहे और वर्तमान में पार्टी के जिलाध्यक्ष का दायित्व संभाले हैं। चुनाव मेें उन पर सांगठनिक कार्यों के अलावा खुद चुनाव लड़ने और पार्टी के अन्य उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाने की दोहरी जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। उनका कहना है कि महिलाओं, किसानों, युवाओं के साथ भाजपा के राज में हुए अत्याचारों पर केवल कांग्रेस के लोग मुखर हुए। अब पार्टी नेतृत्व ने सोच-समझकर ऐसे उम्मीदवार घोषित किए हैं, जो चुनाव में अप्रत्याशित नतीजे देंगे। संवाद
बसपा छोड़कर दस माह पहले कांग्रेस में आए तनवीर
शाहजहांपुर। ददरौल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किए भावलखेड़ा के गांव जैनुद्दीननगर निवासी तनवीर सफदर को राजनीति अपने परिवार से विरासत में मिली। उनके दादा सिकंदर अली लंबे समय तक ग्राम प्रधान रहे और पिता सफदर अली उर्फ लल्लन की क्षेत्र में लल्लन प्रधान के तौर पर पहचान है। तनवीर बसपा के बरेली मंडल प्रभारी भी रहे। वह कहते हैं कि दस माह पहले पूरे मन से कांग्रेस मेें शामिल हुए और अब नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है तो उसे पूरा करके दिखाएंगे। पहला चुनाव लड़ने जा रहे तनवीर कहते हैं कि राम नाम आधार जिन्हें, वह जल मेें राह बनाते हैं। उन्होंने कहा कि वह वसुधैव कुुटुंबकम की सोच के आधार पर चुनाव में सभी वर्गों का समर्थन हासिल करेंगे। ददरौल क्षेत्र से कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष अश्विनी द्विवेदी भी टिकट मांग रहे थे। संवाद
विज्ञापन
शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य का संकल्प
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। कलान क्षेत्र के गांव पटना देवकली निवासी गुरमीत कौर उर्फ नीशू को कांग्रेस ने जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया है। गुरमीत बदायूं में अपनी दो कंपनी की डायरेक्टर हैं और राजनीति के क्षेत्र में यह उनका पहला कदम है। उनके पति चश्मपाल सिंह बदायूं में ही अधिवक्ता हैं। वह पिछले कई सालों से कांग्रेस से जुड़े हैं। गुरमीत का भी पति के साथ कांग्रेस से जुड़ाव रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में उनके पति आंवला और दातागंज से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस से आवेदन कर चुके हैं। जलालाबाद क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने का संकल्प लेते हुए उन्होंने इस बार विधानसभा का चुनाव लड़ने का मन बनाया और कांग्रेस में आवेदन किया था। इसे पार्टी ने स्वीकार कर लिया। वह पार्टी की उम्मीद पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। चुनाव जीतने पर शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। बेरोजगारी, यातायात तथा बिजली से जुड़ी समस्याओं से क्षेत्रीय जनता को न जूझना पड़े, इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। संवाद
पुवायां। पुवायां सुरक्षित सीट से जिला पंचायत सदस्य अनुज कुमारी को प्रत्याशी बनाया है। गांव तितुरा निवासी संजीव पासी की पत्नी अनुज कुमारी पुवायां द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य हैं। वह निर्दलीय चुनाव लड़ी थीं और उनको 4195 वोट मिले थे। जिला पंचायत सदस्य बनने के बाद से ही उन्होंने विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी थी और क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का काम कर रही थीं। अनुज कुमारी गांव से प्रधान पद का चुनाव भी लड़ी थी, लेकिन हार गई थीं। वह कांग्रेस में किसी पद पर नहीं थीं। इसके बावजूद उन पर पार्टी नेतृत्व ने भरोसा जताया है। इस सीट पर चुनाव लड़ने के लिए चार दावेदारों ने टिकट मांगा था, जिनमें गांव तितुरा निवासी संजीव पासी भी शामिल थे। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं को टिकट देने में दिलचस्पी दिखाई तो संजीव ने अपना नाम वापस लेकर पत्नी का नाम पैनल को भिजवाया। संवाद

जलालाबाद विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत कौर ।- फोटो : SHAHJAHANPUR

जलालाबाद विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी अनुज कुमारी ।- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी पूनम पांडेय ।- फोटो : SHAHJAHANPUR

तिलहर विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश गुप्ता ।- फोटो : SHAHJAHANPUR