फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   pool

पीरगैव तालाब के बीच बनेगा घंटाघर भी

Sun, 25 Jan 2015 12:25 AM IST
तिलहर।
तिलहर। Updated Sun, 25 Jan 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
pool

विज्ञापन
 पीरगैव तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए शासन से सहमति मिलने के बाद नगर वासियों के लिए एक और खुशखबरी मिल सकती है। नगर पालिका अध्यक्ष इमरान खां पीरगैव तालाब के बीचोंबीच 101 फिट ऊंचा घंटाघर बनवाने की कोशिश में जुट गए हैं। इससे यह खास पर्यटन स्थल दूर से ही पता चल सकेगा। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। पालिका इससे अच्छी आय होने की उम्मीद भी मान रही है।
पालिका द्वारा पहले तहसील रोड पर पुराने शेयरिंग पार्क को वाटर पार्क के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई थी। तब तत्कालीन डीएम रितु माहेश्वरी ने उसके आगे दुकानें बनने के कारण इस जगह को वाटर पार्क के रूप में विकसित करने पर असहमति जता दी थी। तब चेयरमैन ने पीरगैव तालाब के सौंदर्यीकरण पर ही जोर दिया था। शासन द्वारा पिछले दिनों पीरगैव तालाब को पर्यटक स्थल बनाने के लिए प्रथम चरण में साढ़े चार करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृत कर दिया गया। वहीं अब वॉटर पार्क बनेगा।
विज्ञापन

साथ ही घंटाघर के लिए उपयुक्त स्थान न मिलने पर पालिका द्वारा पीरगैव तालाब के बीचोबीच ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त 101 फिट ऊंचा रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरता घंटाघर बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसे सैद्धांतिक रूप से स्वीकृत मिल गई है। चेयरमैन 2015 के अंत तक खूबसूरत पिकनिक स्पॉट का तोहफा नगर वासियों को देना चाहते हैं। बता दें कि इस पिकनिक स्पॉट पर पांच कमरों का अतिथिगृह भी होगा। इसके अलावा कैंटीन, म्यूजिकल फाउंटेंन आदि होंगे ही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed