{"_id":"676078dda911e1ee5d02e534","slug":"polling-parties-leave-for-councilor-and-councilor-by-elections-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-133628-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पार्षद और सभासद के उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पार्षद और सभासद के उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना
Tue, 17 Dec 2024 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम के वार्ड नंबर 12 हयातपुरा में पार्षद और नगर पालिका परिषद जलालाबाद के वार्ड नंबर 13 सरदार नगर में सभासद पद के लिए उपचुनाव मंगलवार को होगा। इसको लेकर सोमवार को पोलिंग पार्टियां कलक्ट्रेट से रवाना हो गईं।
सोमवार को कलक्ट्रेट में बचत कार्यालय के पास पोलिंग पार्टियां एकत्र हुईं। यहां पर कर्मचारियों को ड्यूटी पत्र और सामग्री प्रदान की गईं। एडीओ राजेश कुमार ने बताया कि नगर निगम के वार्ड हयातपुरा में मतदान संपन्न कराने के लिए छह तथा जलालाबाद के वार्ड सरदारनगर वार्ड में चुनाव के लिए दो पोलिंग पार्टियों को जिम्मेदारी दी गई है। वार्ड हयातपुरा में रायविशुन दयाल इंटर कॉलेज, मोहनदास स्कूल और परशुराम संस्कार केंद्र में मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जलालाबाद में ब्लॉक को मतदेय स्थल बनाया गया है।
एसडीएम ने स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
जलालाबाद। वार्ड नंबर 13 सरदारनगर में सभासद पद के मंगलवार को होने वाले उपचुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सोमवार को एसडीएम उत्सव आनंद ने अधिकारियों के साथ मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का निरीक्षण लिया।
विज्ञापन
महिला के लिए आरक्षित इस वार्ड में 1597 मतदाता हैं। यहां से निरता देवी, शब्बी बानो, इज्जत जहां और रुखसाना बेगम चुनाव मैदान में हैं। मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय में बनाए गए बूथ पर वोट डाले जाएंगे और मतगणना 19 दिसंबर को होगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कटियार ने बताया कि मतपेटियां रखने को मंडल परिसर मेंं स्ट्रांग रूम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वार्ड की निर्वाचित सभासद जरीन बानो के इस्तीफे से यह सीट रिक्त हुई थी। निरीक्षण में तहसीलदार पैगाम हैदर, सत्येंद्र कटियार, ईओ एचएन उपाध्याय, मंडी सचिव राजीव रंजन आदि अधिकारी एसडीएम के साथ मौजूद रहे। संवाद