फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर काम पूरे करने में जुटा सरकारी अमला

Sat, 06 Nov 2021 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
political
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के मंगलवार को जनपद में प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर सरकारी अमला अधूरे काम तेजी से पूरे कराने में जुटा है। मुख्यमंत्री का मुख्य कार्यक्रम जलालाबाद में होना है। इसलिए वहां काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान पर सभा के लिए पंडाल बनाया जा रहा है। शहर में प्रस्तावित कार्यक्रमों को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के अभियंता रास्तों को चौड़ा और समतल करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

शहर के गर्रा पुल पर डिवाइडर पर काली-पीली पट्टियां बनाने के लिए ठेकेदार ने सात पेंटर लगाए हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री बरेली मोड़ पर काशीनाथ सेठ परिवार के बिशन चंद्र सेठ की प्रतिमा का अनावरण कर भाजपा के वरिष्ठ नेता निर्भय चंद्र सेठ उर्फ जापान बाबू के चौक स्थित आवास पर भी जा सकते हैं। इसलिए अजीजगंज के डॉम रोड वाले तिराहा को व्यवस्थित कराने के बाद गर्रा पुल के पास राजघाट तिराहा को महज दो दिन के अंदर वहां बने पुलिस चौकी भवन को तोड़कर चौड़ा किया जा चुका है।
विज्ञापन

उधर, जलालाबाद में शुक्रवार को सभा स्थल पर व्यवस्थाएं और हेलीपैड के निर्माण की शुरू हुई कवायद के लिए ईओ के अलावा पीडब्ल्यूडी के अधिकारी देर शाम तक डटे रहे। अब हेलीपैड का निर्माण राजकीय डिग्री कालेज में न होकर काकोरी शहीद इंटर कालेज की बिल्डिंग के पीछे होगा। इसके निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी, सहायक अभियंता जितेंद्र सिंह व अवर अभियंता सोनपाल टीम के साथ मौजूद रहे। वहां नापजोख के साथ स्थल के समतलीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया। हेलीपैड से कुछ मीटर दूर इसी इंटर कालेज के मैदान पर मुख्यमन्त्री की सभा प्रस्तावित है, जहां मैदान पर साफ सफाई के अलावा समतलीकरण का कार्य पूरा करने के लिए ईओ डीएस वर्मा की देखरेख में पालिका व सफाईकर्मियों की टीम जुटी है। मैदान के आसपास जलभराव, कीचड़ व झाड़ियों आदि की सफाई कार्य भी बड़े स्तर पर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने तैयारियों का लिया जायजा
शाहजहांपुर। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने शुक्रवार को जलालाबाद जाकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की और सीएम के आने की तैयारियों का जायजा लिया।
फर्रुखाबाद हाइवे स्थित एक लॉन में शुक्रवार को आयोजित मीटिंग में वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि सभी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मुख्यमन्त्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुट जाएं। कोई दिक्कत आने पर सांसद, जिलाध्यक्ष या उन्हें अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि सांसद अरुण सागर सात व आठ नवंबर को यही कैम्प करके व्यवस्थाओं का फीडबैक लेते रहेंगे। उन्होंने विधानसभा के लिए पार्टी से टिकट मांग रहे नेताओं को एक-एक हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया। कहा कि मुख्यमंत्री की सभा के दौरान पार्टी ज्वाइन करने वालो की लिस्ट अलग से तैयार करके रखें। इस दौरान उन्होंने कलान से रामगोपाल वर्मा, मिर्जापुर से ब्लाक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी, जलालाबाद ग्रामीण से पार्टी के जिला महामन्त्री अनिल गुप्ता तथा जलालाबाद नगर से पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार मंगलम को लोगों को सभा स्थल तक पहुंचाने व अन्य तरह की व्यवस्थाओं का संयोजक बनाया है। बैठक में सांसद अरुण सागर, जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा, जिला महामंत्री रमाकांत मिश्रा, चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता, ब्लाक प्रमुख लता सिंह, मनेंद्र सिंह चौहान, मनोज सिंह, विजय भैया, अनिल वर्मा, रामप्रताप सिंह चौहान, अमित सिंह, संजीव गुप्ता, अजित नाथ, आशू गुप्ता, वैभव त्रिवेदी, रामनरेश अग्निहोत्री समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके बाद शुक्रवार देर शाम कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सभा स्थल काकोरी शहीद इंटर कॉलेज पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वहां मौजूद सीडीओ श्याम बहादुर सिंह ने उन्हें हेलीपैड, मंच स्थल से लेकर अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री ने मंच व सभा स्थल के अलावा हेलीपैड स्थल जाकर तैयारियों को देखा। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था तथा पार्किंग को लेकर अधिकारियों से विचार विमर्श कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभा में आने-जाने वालों के अलावा किसी राहगीर को असुविधा न हो ऐसा प्लान तैयार करें। इस दौरान पीडब्लूडी अधिकारियों के अलावा तहसीलदार चमन सिंह, सीओ अरविंद सिंह, ईओ डीएस वर्मा, कोतवाल कमल सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
जर्मन तकनीक का लगेगा टेंट, 20 हजार लोग बैठ सकेंगे
मुख्यमंत्री के सभा स्थल पर 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके लिए जर्मन तकनीक वाले फाइबर की छत वाला टेंट लगाने के लिए मुजफ्फरनगर के ठेकेदार सभा स्थल पर पहुंच गए हैं। मंच, सभा स्थल पर सभी तरह की व्यवस्थाएं व हेलीपैड निर्माण अपनी देखरेख में कराने का जिम्मा पीडब्लूडी को दिया गया है।

मुख्यमंत्री के नौ नवंबर को जनपद आगमन की सूचना मिली है। मुख्यमंत्री का मुख्य कार्यक्रम जलालाबाद में होना है। जहां विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यक्रमों के तहत कराए गए कार्यों के शिलापटों का अनावरण करेंगे। सभा स्थल, हेलीपैड और मंच के लिए अलग-अलग अधिकारियों को मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। - रामसेवक द्विवेदी, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed