{"_id":"60d38f7c8ebc3e2ee70ea6d2","slug":"political-shahjahanpur-news-bly4508173198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने वीनू सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने वीनू सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर से समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। जलालाबाद प्रथम सीट से जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं वीनू सिंह को सपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। अभी भाजपा और बसपा ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं, जबकि 26 जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
47 सदस्यीय जिला पंचायत बोर्ड में सपा के पास महज सात सदस्य हैं। हालांकि सात जिला पंचायत सदस्यों के समर्थन का दावा पार्टी कर रही है। इसके बावजूद पार्टी जरूरी बहुमत से अभी दस वोट दूर है। सबसे मजबूती से दावा सत्ताधारी भाजपा कर रही है, लेकिन अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। भाजपा जिला कार्यकारिणी की ओर से प्रदेश नेतृत्व को ममता यादव, गीता सिंह और मनोरमा सिंह के नाम भेजे गए हैं। भाजपा प्रदेश नेतृत्व से अंतिम मोहर लगने के बाद प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। 26 जून को नामांकन प्रक्रिया शुरू होने में सिर्फ दो दिन रह गए हैं, लेकिन अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं। इसी तरह बसपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा के नाम पर चुप्पी साध रखी है।
बुधवार को समाजवादी पार्टी ने जलालाबाद प्रथम से जिला पंचायत सदस्य बनी वीनू सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अब पार्टी एकजुट होकर उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने का दावा कर रही है। 26 जून को पूर्वाह्न 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम वापसी 29 जून की दोपहर दो बजे तक होगा। तीन जुलाई को मतदान और मतगणना होगी।
विज्ञापन
जरूरत होने पर सदस्यों को मिलेगी सुरक्षा
जिला पंचायत के 47 सदस्यों को अध्यक्ष का चुनाव होने तक जरूरत पर सुरक्षा दी जा सकती है। दरअसल धमकाकर या लालच देकर अपने पक्ष में मतदान के लिए विवश न किया जाए, इसलिए डीएम ने एसपी को पत्र लिखकर सुरक्षा की समीक्षा करने के लिए कहा है। अगर किसी प्रत्याशी को सुरक्षा चाहिए तो उसे उपलब्ध कराया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए जरूरी बहुमत से सभी राजनीतिक दल अभी दूर हैं।
पहली बार में जीतीं वीनू सिंह
वीनू सिंह ने अपने पहले ही प्रयास में जिला पंचायत के प्रथम वार्ड से सदस्य पद का चुनाव जीता है। वह जलालाबाद के गांव ठिंगरी की निवासी है।वह जिस परिवार की बहू हैं उनका राजनीति के क्षेत्र में लंबे समय से दखल रहा है। उनकी जेठानी कृष्णा सिंह लगातार तीसरी बार अपनी ग्राम पंचायत से प्रधान निर्वाचित हुईं हैं। उनके जेठ तथा समाजवादी पार्टी के नेता अभिषेक सिंह वर्ष 2005 में भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष रह चुके हैं। इससे पहले उनके ससुर इंद्रजीत सिंह उर्फ मुन्ना ने लंबे समय तक गांव की प्रधानी की। सदस्य पद के चुनाव में वीनू सिंह ने वीरेंद्र सिंह को 1266 मतों से हराया था। बीनू सिंह स्नातक है और उनके पति नीतेश कुमार सिंह खेतीबाड़ी का काम करते हैं। वर्ष 2007 में उनके ससुर इंद्रजीत की मृत्यु के बाद हुए उपचुनाव में जेठ अभिषेक सिंह प्रधान बने थे। 2010 के चुनाव में महिला सीट होने पर अभिषेक की पत्नी कृष्णा सिंह चुनाव जीतीं और तब से वह लगातार प्रधान हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति और समाजवादी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर सदस्य जिला पंचायत जलालाबाद प्रथम वीनू सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है। पार्टी प्रत्याशी को पूरे दम से चुनाव लड़ाएगी। सपा के प्रत्याशी का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय है। - तनवीर खां, जिलाध्यक्ष, सपा
अभी पार्टी हाईकमान से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी की घोषणा पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार की जाएगी। सत्ता पक्ष ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इसका इंतजार किया जा रहा है। - जदुवीर गौतम, जिलाध्यक्ष, बसपा
भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए पूरी तैयारी है। सदस्यों का संख्याबल पूरा है। प्रत्याशी का चयन और उसकी घोषणा प्रदेश स्तर से होनी है। जिसे प्रत्याशी बनाया जाएगा, उसे अध्यक्ष का चुनाव जिताया जाएगा। - हरि प्रकाश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष