{"_id":"60c1120a8ebc3e86621281d6","slug":"political-shahjahanpur-news-bly44928347","type":"story","status":"publish","title_hn":"जितिन के भाजपाई होने से बदलेगी शाहजहांपुर की राजनीतिक दिशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जितिन के भाजपाई होने से बदलेगी शाहजहांपुर की राजनीतिक दिशा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजनीति के राष्ट्रीय फलक पर कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे जितेंद्र प्रसाद उर्फ बाबा साहब के बेटे जितिन प्रसाद अब भाजपाई हो चुके हैं। दिल्ली में उनके भाजपा ज्वाइन करने के साथ ही शाहजहांपुर के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। बतकही के अड्डों पर जितिन प्रसाद का यह कदम चर्चा का केंद्र बिंदु रहा। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। जितिन प्रसाद के कद को देखते हुए शाहजहांपुर की राजनीतिक दिशा बदलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री राजीव गांधी और नरसिम्हा राव के राजनीतिक सलाहकार रहे स्व. जितेंद्र प्रसाद एक समय राष्ट्रीय राजनीति के कद्दावर नेता गिने जाते थे। 1970 में विधान परिषद सदस्य से राजनीतिक कॅरियर शुरू करने वाले जितेंद्र प्रसाद शाहजहांपुर लोकसभा सीट से वह 1971, 1980, 1984 और 1999 में सांसद रहे थे। वह 1994 से 1999 तक राज्यसभा सदस्य भी रहे थे। राजनीतिक गलियारे में उनकी तूती बोलती थी। सोनिया गांधी के खिलाफ कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव लड़कर वह चर्चा का केंद्र बिन्दु बन गए थे। 2001 में उनके अचानक निधन के बाद बेटे जितिन प्रसाद ने राजनीतिक विरासत संभाली थी। सबसे पहले 2001 में जितिन प्रसाद भारतीय युवा कांग्रेस में सचिव बने। इसके बाद 2004 में वह 14वें लोकसभा चुनाव में शाहजहांपुर से लोकसभा सदस्य बने थे। बाद में शाहजहांपुर सीट सुरक्षित होने पर वह 2009 में लखीमपुर जिले की धौरहरा सीट से लोकसभा चुनाव लड़े और एक लाख 85 हजार वोटों से जीतकर संसद पहुंचे। इसके बाद जितिन प्रसाद यूपीए में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय के केंद्रीय राज्यमंत्री रहे।
2019 के लोकसभा चुनाव में भी वह धौरहरा सीट से हार गए थे। इसके बाद उन्होंने ब्राह्मण चेतना परिषद का गठन किया। पूरे प्रदेश के कई जिलों में कार्यक्रम कर उन्होंने ब्राह्मणों को जोड़ा। सात साल विपक्ष की राजनीति करने के बाद अब जब जितिन प्रसाद सत्ताधारी भाजपा में शामिल हो गए हैं तो जिले की राजनीति में बदलाव आना भी स्वाभाविक है।
विज्ञापन
कांग्रेसियों की दुविधा: जितिन के साथ जाएं या थामे रहें पार्टी का झंडा
शाहजहांपुर। जिले में कांग्रेस की धुरी माने जाने वाले प्रसाद परिवार के वंशज और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल हो जाने से जिले में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय माना जा रहा है। पुराने कांग्रेसियों को समझ में नहीं आ रहा है कि वे तीन पीढ़ियों की कांग्रेसी विरासत संभाले रहे जितिन प्रसाद के अनुगामी बनें या पार्टी का झंडा लहराते रहें। यह भी संयोग रहा कि जिस वक्त जिले के तमाम कांग्रेसी अलीगढ़ जहरीली शराब कांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगने के लिए गांधी भवन में बापू प्रतिमा के समक्ष धरना पर डटे थे, ठीक उसी समय जितिन को मुख्यमंत्री योगी उनके फैसले के लिए सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे थे।
भाजपा विधायकों को मिलेगी संजीवनी
राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि जितिन के इस फैसले से भाजपा के उन सभी विधायकों को संजीवनी मिलेगी जो कांग्रेस छोड़कर प्रदेश विधानसभा में पहुंच तो गए, लेकिन सत्ता के अधिष्ठान से लेकर संगठन में हाशिए पर रहे। विधायकों की खुशी उस वक्त जाहिर भी हुई, जब ददरौल से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह ने जितिन की कोठी पर जाकर वहां मौजूद सभी लोगों का अपनी ओर से मुंह मीठा कराया। मिठाई खाने वालों में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा, युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी व जिलाध्यक्ष रोहित सिंह, अनीस खां आदि शामिल रहे।
जितिन के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेसियों के उनके साथ आने का दौर शुरू हो गया है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रोहित सिंह अपने वाहन पर कांग्रेस का झंडा लगाकर बुधवार को दोपहर प्रसाद भवन पहुंचे। वहां अन्य कांग्रेसियों से खबर की पुष्टि करने के बाद रोहित ने अपने वाहन पर लगा तिरंगा उतारकर रख लिया। उनका कहना है कि उन्होंने जितिन के संरक्षण में राजनीति की शुरुआत की और उन्हें अपना सियासी गुरु मानते हैं। इसलिए वह उनके साथ ही रहेंगे।
कांग्रेस के लिए आज का घटनाक्रम बेहद अहम है। जहां तक पार्टी के भविष्य का प्रश्र है, सौ साल पुरानी कांग्रेस इतनी आसानी से खत्म नहीं होने वाली। अपने बारे में निर्णय लेने को हर किसी को अधिकार है। इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी कि जिले में जितिन के साथ कौन जाएगा और पार्टी में कौन रहेगा। -धर्मेंद्र दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
कांग्रेस कभी कमजोर नहीं होगी। जिस वृक्ष की जड़ें मजबूत हों, उसका टहनियां तोड़ने से कुछ बिगडने वाला नहीं है। देश के मौजूदा सियासी हालात ऐसे ही नहीं बने रहेंगे। किसी अनुभवी के पास बागडोर पहुंची तो पार्टी फिर मजबूती से खड़ी होगी। जितिन ने अपना भविष्य देखा होगा और उनके फैसले पर मुझे कुछ नहीं कहना। - रामनाथ बघेला, पीसीसी सदस्य
अभी तक जिले में जितिन को सभी कांग्रेसी बहुत महत्व देते रहे। हो सकता है कि कुछ लोगों के हित उनसे जुड़े हों। ऐसे लोग भले ही कांग्रेस के बजाय जितिन का हाथ थाम लें, लेकिन पार्टी के प्रति निष्ठावान पुराने कांग्रेसी ऐसा कभी नहीं करेंगे। कांग्रेस का बुरा वक्त बहुत जल्द दूर होगा क्योंकि अब देश की सत्ता से भाजपा की विदाई का वक्त आ चुका है। - हरभजन सिंह दुआ, पीसीसी सदस्य
मैं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय आह्वान पर दोपहर बाद तक धरना में मौजूद रहा। बाद में फसलों की देखभाल के लिए कृषि फार्म पर चला गया। इसलिए जितिन के पार्टी छोडने या उनके भाजपा में शामिल होने की मुझे अधिकृत जानकारी नहीं मिल सकी। फिलहाल कांग्रेस में हूं और जितिन से संपर्क का प्रयास कर रहा हूं। उनसे बात होने के बाद ही कुछ कह सकूंगा। - रजनीश गुप्ता, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
मिठाई बांटकर मनाई खुशी
शाहजहांपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने पर चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता समेत तमाम भाजपा नेताओं ने खुशी जताई है। चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता ने कहा कि जितिन प्रसाद के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर विश्वास गुप्ता, अंकित गुप्ता समेत कई सभासद व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।