फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political

सीएम बनने की अटकल को सुरेश खन्ना ने बताया घटिया शरारत

Sat, 05 Jun 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
political
शाहजहांपुर। सोशल मीडिया में योगी आदित्यनाथ को हटाकर कद्दावर मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों को सुरेश खन्ना ने ट्वीट कर खारिज कर दिया है। मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इसे अफवाह करार देते हुए घटिया शरारत बताया।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से लखनऊ में सियासी माहौल गर्माया हुआ है। प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ ही योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटाकर केंद्रीय राजनीति में भेजे जाने की चर्चाएं तेज हो रहीं थीं। इस बीच सोशल मीडिया में प्रदेश में भाजपा कद्दावर नेता और वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा स्वास्थ्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के मुख्यमंत्री पद के दावेदारी की अटकलें लगाई जाने लगीं थीं। यह तक कहा जाने लगा कि दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से सुरेश कुमार खन्ना की मुलाकात हो चुकी है। उनके नाम की घोषणा जल्द हो जाएगी। अफवाहों के बीच सुरेश कुमार खन्ना ने ट्वीट कर स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मेरे नाम को लेकर जो प्रचार किया जा रहा है, ये बहुत ही घटिया शरारत है, इसको तत्काल बंद किया जाए। शाहजहांपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा ने कहा कि भाजपा देश की सबसे अनुशासित पार्टी है। कुछ समर्थक अति उत्साह में तो विरोधी राजनीतिक लाभ के लिए ऐसी हरकत कर देते हैं। देश में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed