फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political

मतगणना स्थल पर घूमने का आरोप, सपा एमएलसी और कोतवाल में नोकझोंक

Sat, 01 May 2021 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
political
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। जैतीपुर कस्बे में स्थित लटूरी लाल इंटर कॉलेज में बने मतगणना स्थल पर भाजपा नेता के भाई का टहलते हुए वीडियो वायरल होने पर हंगामा हो गया। दूसरे प्रत्याशियों ने मतपेटी में हेरफेर की आशंका जताते हुए सपा एमएलसी अमित यादव रिंकू को फोन कर दिया। एमएलसी ने भाजपा नेता के भाई को मतगणना स्थल पर घूमने का विरोध किया तो पुलिस से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार रात मतगणना स्थल बने लटूरी इंटर कॉलेज परिसर में कुछ लोगों के घूमने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में दिख रहे लोग भाजपाई बताए जा रहे हैं, जिनमें एक भाजपा नेता का भाई भी है। इस पर अन्य प्रत्याशियों को धांधली की आशंका हुई। इसके बाद क्षेत्र के तमाम प्रत्याशियों ने मतगणना स्थल पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना अधिकारियों को भी दी गई। मामले की जानकारी होने पर सपा के एमएलसी अमित यादव उर्फ रिंकू रात में करीब एक बजे जैतीपुर जा पहुंचे। मगर इससे पहले पुलिस ने मतगणना स्थल का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया। एमएलसी रिंकू ने भाजपाइयों के मतगणना स्थल पर घूमने का विरोध किया। इसको लेकर काफी देर तक नोकझोंक होती रही। एमएलसी का कहना था कि मतगणना स्थल खुला क्यों छोड़ा गया। वहां पर सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं की गई। बाहरी व्यक्ति प्रांगण के अंदर कैसे पहुंचा।
विज्ञापन

उधर, जैतीपुर थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने पारिवारिक व्यक्ति के प्रांगण में घूमने की बात कही तो एमएलसी आक्रोशित हो गए। उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्र पर बगैर इजाजत कोई नहीं घूम सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना स्थल बदलने की पहले कर चुके थे मांग
मतदान से पहले जैतीपुर क्षेत्र के कई प्रत्याशियों ने डीएम व मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मतगणना स्थल बदलने की मांग की थी। नौ मार्च को क्षेत्र के तमाम लोग ब्लॉक परिसर में धरने पर भी बैठे थे। तब बीडीओ डॉ. विजय प्रताप यादव ने मतगणना स्थल बदलने का आश्वासन भी दिया था। हालांकि बाद में कुछ समस्याएं बताकर बदला नहीं गया।

एक वीडियो मुझे मिला, जिसमें कुछ लोग मतगणना स्थल पर घूमते नजर आए। मैंने एसपी से जानकारी की तो बताया गया कि हो सकता है वे लोग इसलिए घूम रहे हों कि कोई गड़बड़ी न हो। गड़बड़ी की आशंका पर मैं देर रात जैतीपुर मतगणना स्थल पर गया था, लेकिन मुझे वहां नहीं घूमने दिया। दूसरों का घूमना जायज है और मेरा जाना नाजायज। सत्ताधारी दल चुनाव प्रभावित करने की कोशिश न करें। - अमित यादव रिंकू एमएलसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed