{"_id":"60806d6b8ebc3e592e0eb727","slug":"political-shahjahanpur-news-bly4446008196","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य के सात प्रत्याशियों के पर्चे खारिज, जारी हुए चुनाव चिन्ह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य के सात प्रत्याशियों के पर्चे खारिज, जारी हुए चुनाव चिन्ह
विज्ञापन
शाहजहांपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आवेदनों का सत्यापन कार्य मंगलवार को पूरा कर लिया गया था। इसमें जिला पंचायत सदस्य पद के सात आवेदन निरस्त हो गए। बुधवार दोपहर दो बजे नाम वापसी की प्रक्रिया चली। इस दौरान 59 लोगों ने नाम वापस ले लिए। अब जिला पंचायत सदस्य पद पर पांच सौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
दो दिवसीय नामांकन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न पदों के लिए 29163 आवेदकों ने नामांकन पत्र जमा किए थे। इनमें जिला पंचायत वार्ड सदस्य के 966, ग्राम प्रधान के 10343, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 5983 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 11871 नामांकन पत्र जमा कराए गए थे। इन पर मिली आपत्तियों के आधार पर सत्यापन में जिला पंचायत वार्ड सदस्य के सात नामांकन पत्र निरस्त हो गए। इसी तरह 15 ब्लॉकों में ग्राम प्रधान पद के 60 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 84 नामांकन पत्र सत्यापन में निरस्त हो चुके हैं।
बुधवार को रामनवमी अवकाश के बावजूद नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू होने पर सुबह से कलक्ट्रेट परिसर में चकबंदी अधिकारी न्यायालय में बनाए गए आरओ कक्ष के बाहर प्रत्याशियों की भीड़ जुटी रही। उधर, ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रधान पद के 705 और बीडीसी के 439 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। तीनों पदों के लिए शेष बचे 16006 प्रत्याशियों और ग्राम पंचायत सदस्य पद के शेष उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न जारी कर दिए गए।
विज्ञापन
कोरोना पर भारी पंचायत चुनाव
तिलहर। चुनाव जीतने की होड़ में प्रत्याशी कोरोना के खतरे को भूले हुए हैं। बुधवार को चुनाव चिह्न लेने पहुंचे प्रत्याशियों ने कोविड-19 नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। प्रत्याशी सामाजिक बनाने के बजाय लाइन में एक-दूसरे से सटकर खड़े थे। यहां प्रधान पद के 721 नामांकन हुए, जिनमें से आठ निरस्त हो गए। अब प्रधान पद के 713 और बीडीसी के 373 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। संवाद
एआरओ के संक्रमित मिलने के बाद भी उमड़ी भीड़
मिर्जापुर। मंगलवार को एआरओ की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बावजूद इसके बुधवार को चुनाव चिह्न आवंटन के दौरान ब्लॉक परिसर प्रत्याशियों की भीड़ रही। कोविड गाइड लाइन का पालन भी नहीं किया गया। खंड विकास अधिकारी रामशंकर ने बताया कि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के चलते ब्लॉक परिसर को सील नहीं किया गया, बुधवार को चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया।