{"_id":"61a28da592f8ed20eb38afa5","slug":"political-shahjahanpur-140-vidhan-sabha-2022-katra-136-vidhan-sabha-2022-jalalabad-137-vidhan-sabha-2022-tilhar-138-vidhan-sabha-2022-powayan-139-vidhan-sabha-2022-dadraul-141-vidhan-sabha-2022-shahjahanpur-news-bly467522396","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति : चुनाव से ऐन पहले संगठन मजबूत करने में जुटी बहुजन समाज पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति : चुनाव से ऐन पहले संगठन मजबूत करने में जुटी बहुजन समाज पार्टी
विज्ञापन
बसपा जिलाध्यक्ष जदुवीर सिंह
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विधानसभा से ठीक पहले बहुजन समाज पार्टी अपने संगठन को पुख्ता करने की पुरजोर कोशिश में जुटी हुई है। चार विधानसभा सीटों पर संभावित प्रत्याशी जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए प्रयासरत हैं। पार्टी अपने कोर वोट बैंक के साथ ही प्रत्याशी के जातिगत वोटों के आधार पर छह सीटों पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जता रही है।
पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा जिले में अपना खाता नहीं खोल सकी थी। कोई प्रत्याशी दूसरे नंबर पर भी नहीं आ सका था। जबकि 2012 में उसके पास तिलहर और जलालाबाद सीट थी। ददरौल, कटरा, पुवायां में बसपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे थे। 2022 के चुनाव के लिए जलालाबाद से जिला पंचायत सदस्य अनिरुद्ध यादव, पुवायां से उदयवीर सिंह या गौरव सागर, नगर से सर्वेश चंद्र मिश्रा धांधू, कटरा से जिला पंचायत सदस्य रूम सिंह यादव को पार्टी की ओर से टिकट के संकेत दिए गए हैं।
सभी संभावित प्रत्याशी जनता के बीच जाकर पार्टी की 2007 से 12 तक की सरकार की उपलब्धियों को गिना रहे हैं। पार्टी अभी तिलहर और ददरौल सीट से उपयुक्त प्रत्याशी तलाश रही है। पार्टी का मानना है कि दलगत वोटों के साथ ही प्रत्याशी की जाति और अन्य वोटों को देखते हुए जीत की गुंजाइश है। हालांकि प्रत्याशी की अधिकृत घोषणा विधानसभावार सम्मेलन आयोजित कर बाद में की जाएगी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक पार्टी पहले बूथ और सेक्टर लेवल पर खुद को मजबूत करना चाह रही है। वर्तमान की सारी गतिविधि इसके इर्द-गिर्द संचालित है। जिले में पार्टी ने 2633 बूथ गठित किए हैं। पहले लगभग 24 सौ बूथ थे। हर बूथ में एक बूथ अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और तीन सचिव बनाए हैं। इनमें एक सचिव सर्वसमाज का, एक सदस्य अनुसूचित जाति का जबकि तीसरा सचिव पिछड़े समाज का है। इसी तरह दस बूथ मिलाकर एक सेक्टर बनाया है।
जिले में 236 सेक्टर अस्तित्व में हैं। इनमें एक सेक्टर अध्यक्ष, एक महासचिव के साथ ही दस सचिव बनाए गए हैं। इन बूथ और सेक्टर की समीक्षा मंडल और प्रदेश स्तर के नेता लगातार कर रहे हैं। विगत दिनों बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश की 86 सुरक्षित सीटों के सेक्टरों की समीक्षा की थी। पुवायां विधानसभा क्षेत्र के 42 में से 25 सेक्टर की स्थिति अच्छी थी जबकि 17 सेक्टरों में सुधार के लिए कुछ दिनों का समय दिया है।
समय आने पर विधानसभा सीटों पर स्वच्छ छवि के प्रत्याशियों की घोषणा पार्टी की ओर से की जाएगी। हमारा पूरा प्रयास है कि सभी सीटों पर जीत हासिल करें। पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयास लगातार चल रहा है।
जदुवीर सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष, बसपा