{"_id":"619beaf9e9592d1cda557146","slug":"political-shahjahanpur-140-vidhan-sabha-2022-katra-136-vidhan-sabha-2022-jalalabad-137-vidhan-sabha-2022-tilhar-138-vidhan-sabha-2022-powayan-139-vidhan-sabha-2022-dadraul-141-vidhan-sabha-2022-shahjahanpur-news-bly466988944","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने जारी किया शिक्षा बचाओ-देश बचाओ अभियान का पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने जारी किया शिक्षा बचाओ-देश बचाओ अभियान का पोस्टर
विज्ञापन
शाहजहांपुर के कांग्रस कार्यालय पर शिक्षा बचाओं देश बचाओं नामक पोस्टर लांच करते एनएसयूआई साथ कां
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सियासी जमीन मजबूत बनाने में जुटी कांग्रेस की छात्र शाखा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन कांग्रेस (एनएसयूआई) ने शिक्षा ‘शिक्षा बचाओ-देश बचाओ’ के तहत सोमवार को टाउनहॉल स्थित पार्टी कार्यालय पर अभियान का विशेष पोस्टर जारी किया। एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक अनुराग राज द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को टोलियां बनाकर सभी महाविद्यालयों में जाने और वहां छात्र-छात्राओं के बीच हस्ताक्षर अभियान चला कर उन्हें पार्टी से जोड़ने के निर्देश दिए।
बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है, क्योंकि सपा-बसपा के भ्रष्टाचार समेत भाजपा की जनविरोधी नीतियों से समाज के सभी वर्ग तंग आ चुके हैं। जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार गुप्ता के साथ संयुक्त रूप से पोस्टर जारी करने के बाद बैठक को संबोधित करते हुए एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक द्विवेदी ने कहा कि युवा तबका ही देश की सरकार बदलने में अहम भूमिका अदा करता है, लेकिन युवाओं से हर वर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वायदा करने वाली मोदी सरकार उन्हें पकौड़े तलने की सलाह देकर उनकी उच्च शैक्षिक योग्यता का मजाक बना रही है।
जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि वायदा खिलाफी करनी वाली सरकारों को युवा उनकी असली औकात बताएंगे। कांग्रेस ने अतीत में हर वायदा पूरा किया है और सरकार बनने पर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा के अनुरूप प्रदेश में 20 लाख युवाओं को रोजगार देगी। बाद में पत्रकारों से बातचीत में एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि छात्र-छात्राओं के हस्ताक्षर अभियान के समानांतर कार्यकर्ताओं की टोलियां किसानों से संपर्क कर उन्हें बाढ़ और अतिवृष्टि से हुए फसली नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिए मांग पत्र भी भरवाएंगी।
विज्ञापन
इस मांग पत्र में क्षतिग्रस्त फसल का ब्योरा, अनुमानित धनराशि और मोबाइल नंबर भी दर्ज होगा। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, महानगर अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, कृष्ण विनोद मिश्र, पुवायां ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुणोद मिश्र, तनवीर सफ़दर, अजय मीरा पांडेय, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव रफी उल हसन, जिला महासचिव वारिस अली, प्रत्यूष मिश्रा, मोहसिन खां, हर्ष गंगवार आदि मौजूद रहे।