फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political,shahjahanpur 140 vidhan sabha 2022, katra 136 vidhan sabha 2022, jalalabad 137 vidhan sabha 2022, tilhar 138 vidhan sabha 2022, powayan 139 vidhan sabha 2022, dadraul 141 vidhan sabha 2022,pm modi in shahjahanpur

तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे अधिकारी

Sat, 18 Dec 2021 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
political,shahjahanpur 140 vidhan sabha 2022, katra 136 vidhan sabha 2022, jalalabad 137 vidhan sabha 2022, tilhar 138 vidhan sabha 2022, powayan 139 vidhan sabha 2022, dadraul 141 vidhan sabha 2022,pm modi in shahjahanpur
प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए सहारा फील्ड पार्किंग स्थल जाने वाले मार्ग के किनारे मिट्टी से समतल? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए शुक्रवार को दिन भर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी संबंधित विभागों के अधिकारियों के जरिए तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ ही वीआईपी वाहनों की फ्लीट का रिहर्सल कराने में जुटे रहे। सभा स्थल को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के फोटो वाले बैनरों ओर उनके कटआउट से पाट दिया है। इस बीच पीडब्ल्यूडी ने मंडी गेट के सामने से सहारा फील्ड की ओर जाने वाले जर्जर मार्ग पर बजरी-कोलतार से पैचिंग कार्य कराया, क्योंकि इसी मैदान पर शहर के वाहनों की पार्किंग निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

जनसभा में जनपद के विभिन्न विकास खंडों समेत आसपास के अन्य जनपदों से आने वालों के बैठने के लिए कुल 84 ब्लॉक बनाए हैं। हर ब्लॉक में पेयजल की व्यवस्था करने के साथ वहां सुरक्षा के लिहाज से पुलिस अधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जनसभा के सभी ब्लॉकों समेत प्रवेश द्वारों को व्यवस्थित करने के लिए लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के अधिशासी अभियंता आरके पिथौरिया ने तीन सहायक अभियंताओं समेत 18 अवर अभियंताओं की तीन पालियों में ड्यूटी लगाई।
विज्ञापन

अभियंताओं की टीमें ठेकेदारों के जरिए रात में भी शेष बचे काम कराने में जुटी रहीं। इसके बावजूद जो काम अभी तक नहीं हो पाए, अधिकारी उन्हें लेकर काफी तनाव में दिखे। रोजा मंडी परिसर में फल-सब्जी की आढ़तों वाले गेट के ठीक सामने सड़क के दूसरी ओर खुलने वाले जनसभा स्थल के वीआईपी गेट की तैयारियां पूरी हो गई, लेकिन अगले गेट पर मजदूर बल्लियां बांधकर बैरीकेडिंग करने में मशगूल दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारा मैदान मार्ग की पूरी नहीं हुई मरम्मत
रोजा मंडी के पीछे सहारा मैदान पर जनसभा में शहर की ओर से जाने वाले चार पहिया वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने मैदान की झाड़ियां साफ करा दीं, लेकिन जर्जर मार्ग की मरम्मत का काम शुक्रवार को दोपहर बाद तक पूरा नहीं हो सका। रोजा मंडी परिसर में सेंट्रल वेयरहाउस के ठीक पीछे स्थित सहारा मैदान से जुड़ने वाली खस्ताहाल रोड पर आज दोपहर पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता दिलीप कुमार बजरी-कोलतार का लेपन कार्य कराते मिले। कुछ देर बाद पार्किंग के नोडल अधिकारी बनाए उप कृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह कई अधिकारियों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने मैदान का जायजा लेने के बाद पीडब्ल्यूडी के जेई को सड़क की मरम्मत का काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
गंदगी छिपाने को डाली गई मिट्टी
आमतौर पर भूमि समतलीकरण में अतिरिक्त मिट्टी की जरूरत पड़ती है, लेकिन प्रधानमंत्री के सभास्थल के नजदीक रोड के किनारे अधिकारियों को जहां कहीं जलभराव या गंदगी दिखी, उसे छिपाने के लिए वहां ट्रॉलियों से लाई गई पीली मिट्टी पलटवा दी। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे बाईपास के आगे रोजा मंडी के पीछे सहारा मैदान की ओर जाने वाले रास्ते के तिराहे पर अधिकारियों ने गंदगी का साम्राज्य देखा तो वहां मिट्टी डलवाकर उसे जेसीबी से समतल करा दिया। सभा स्थल के गेट वाले कई रास्तों पर भी दिन भर मिट्टी कार्य हुआ और बाद में नगर निगम ने टैंकर से पानी छिड़काव कराया, ताकि मिट्टी दब जाए ओर वाहन निकलने पर ज्यादा धूल नहीं उड़े।
रोड से खदेड़े गए छुट्टा पशु सभास्थल पर पहुंचे
रोजा मंडी में बनाई गई दोपहिया वाहनों की पार्किंग को जाने वाले रास्ते के आसपास की गंदगी छिपाने के लिए मिट्टी कार्य कराते वक्त वहां मंडरा रहे तमाम छुट्टा पशुओं को नगर निगम के कर्मचारियो ने खदेड़ा तो वह भागकर मुख्य मार्ग पर डिवाइडर के दोनों ओर पहुंच गए। इससे नेशनल हाईवे पर जाम लगने की नौबत आई तो कर्मचारियों ने डंडे फटकार कर वहां से पशु भगाने शुरू कर दिए। जानवरों को हटने का कोई रास्ता नहीं दिखा तो वह वीआईपी गेट से दाखिल होकर सभास्थल की ओर भाग खड़े हुए। हालांकि, बल्लियां लगी होने से पशु ज्यादा आगे नहीं जा सके। नगर निगम कर्मचारियों के अनुसार छुट्टा पशुओं को पकड़कर नजदीकी पशु आश्रय केंद्र पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

आकर्षण बने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कटआउट
जन सामान्य को सभास्थल तक पहुंचने को प्रेरित करने के लिए पुत्तू लाल चौराहे से मेजबान बाईपास चौराहे से आगे रोजा मंडी तक सड़क के दोनों ओर बिजली के खंभों के सहारे लगाए गए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कटआउट लोगों को दूर से आकर्षित कर रहे हैं। राह चलते कई लोग उन्हें एकटक निहारते दिखे।

प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए सहारा फील्ड पार्किंग स्थल जाने वाले मार्ग की मरम्मत करते लोनिवि ठे?

प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए सहारा फील्ड पार्किंग स्थल जाने वाले मार्ग की मरम्मत करते लोनिवि ठे?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए एक प्रवेश द्वार पर बल्लियों की बैरीकेडिंग करते मजदूर। संवाद

प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए एक प्रवेश द्वार पर बल्लियों की बैरीकेडिंग करते मजदूर। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed