फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political,shahjahanpur 140 vidhan sabha 2022, katra 136 vidhan sabha 2022, jalalabad 137 vidhan sabha 2022, tilhar 138 vidhan sabha 2022, powayan 139 vidhan sabha 2022, dadraul 141 vidhan sabha 2022,pm modi in shahjahanpur

तैयारीः रोजा का मैदान आज से एसपीजी के सुरक्षा घेरे में

Tue, 14 Dec 2021 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
political,shahjahanpur 140 vidhan sabha 2022, katra 136 vidhan sabha 2022, jalalabad 137 vidhan sabha 2022, tilhar 138 vidhan sabha 2022, powayan 139 vidhan sabha 2022, dadraul 141 vidhan sabha 2022,pm modi in shahjahanpur
प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियों का जायजा लेने कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद रेलवे ग्राउंड पहुं? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करने 18 दिसंबर को यहां आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए तैयार किया जा रहा रोजा मंडी के सामने वाला रेलवे मैदान मंगलवार से एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) टीम की निगरानी में आ जाएगा। जनसभा में आने वाली भीड़ को देखते हुए अब केवल मंच पर हैंगर लगाए जा रहे हैं, जबकि पंडाल के हिस्से को खुला रखकर बैरिकेडिंग के जरिए अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस बीच, प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी एस. आनंद के साथ सोमवार दोपहर सभास्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार वीवीआइपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए दिल्ली से एसपीजी के कुछ अधिकारी देर शाम यहां पहुंच गए और कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की टीम मंगलवार सुबह यहां पहुंच जाएगी। मैदान पर मंच, स्विस कॉटेज, बैरिकेडिंग आदि व्यवस्थाएं पूरी होते ही संपूर्ण जनसभा स्थल के सुरक्षा तंत्र को एसपीजी स्वयं संभालेगी। सभा स्थल पर जरूरी तैयारियां कराने में जुटे लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के अधिशासी अभियंता आरके पिथौरिया ने मुख्य मंच के सामने इलेट्रॉनिक मीडिया के लिए प्लेटफॉर्म बनवाया।
विज्ञापन

मंच के सामने पंडाल वाली जगह को ऊपर से खुला रखा गया है, लेकिन लोगों के आने-जाने के लिए गैलरी बनाने का काम तेजी से चल रहा है। जनसभा मैदान के चारों ओर बल्लियों पर बिजली लाइन डालकर वहां लाइटें भी लगा दी गईं। मंत्री जितिन प्रसाद ने दोपहर को अधिकारियों के साथ सभा स्थल पर तैयारियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्टेज, लोगों के बैठने की जगह, हेलिपैड, वाहन पार्किंग के लिए चयनित मैदान भी देखे। मंत्री प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभा मेें आने वालों को कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भन्नू, भाजपा नेता कौशल मिश्रा, विनीत मिश्र, प्रशांत कठेरिया, विश्वदीप अवस्थी, आलोक प्रताप सिंह भोला आदि मंत्री के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed