फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political,shahjahanpur 140 vidhan sabha 2022, katra 136 vidhan sabha 2022, jalalabad 137 vidhan sabha 2022, tilhar 138 vidhan sabha 2022, powayan 139 vidhan sabha 2022, dadraul 141 vidhan sabha 2022,pm modi in shahjahanpur

प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए शुरू हुआ पंडाल का निर्माण कार्य

Mon, 13 Dec 2021 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
political,shahjahanpur 140 vidhan sabha 2022, katra 136 vidhan sabha 2022, jalalabad 137 vidhan sabha 2022, tilhar 138 vidhan sabha 2022, powayan 139 vidhan sabha 2022, dadraul 141 vidhan sabha 2022,pm modi in shahjahanpur
रविवार को डीएम और एसपी ने प्रधानमंत्री की रैली के लिए तैयारियों का जायजा लिया। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करने 18 दिसंबर को यहां आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए रोजा मंडी के सामने रेलवे मैदान पर पंडाल बनाने का काम ठेकेदार के कर्मचारियों ने रविवार सुबह से शुरू करा दिया। उधर, लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने वीवीआईपी मूवमेंट के लिए चारों हेलिपैड तैयार कराने के बाद शाम तक हेलिपैड से सभास्थल तक खड़ंजा निर्माण कार्य पूरा कराया।
विज्ञापन

इस बीच, डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने एसपी एस. आनंद के साथ रेलवे मैदान पहुंचकर वहां हो रहे कामों का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गत बृहस्पतिवार को यहां आकर जनसभा की तैयारियों का जायजा ले चुके हैं और उनका दूसरा दौरा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से दो दिन पहले 16 दिसंबर को प्रस्तावित है। इसलिए प्रशासन सारी तैयारियां जल्द से जल्द कराने में जुटा है। पंडाल का लगभग सारा सामान आ चुका है।
विज्ञापन

इसलिए यह काम कराने वाले ठेकेदार के कर्मचारी पंडाल के साथ मंच तैयार कराने में जुट गए हैं। यही नहीं, सभास्थल के बाहरी हिस्से में बल्लियों की बैरीकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्थाओं सहित प्रवेश द्वार भी तैयार कराए जा रहे हैं। इन सभी कामों की निगरानी कर रहे लोनिवि (प्रांतीय खंड) के अधिशासी अभियंता आरके पिथौरिया ने बताया कि पंडाल की व्यवस्था में किए गए मामूली परिवर्तन के अनुसार अब उसे हैंगर लगाकर ढका नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि इस व्यवस्था से मैदान पर जितने भी लोग होंगे, वह पीछे खड़े होने के बावजूद मंच पर मौजूद प्रधानमंत्री समेत अन्य वक्ताओें को भली प्रकार देख-सुन सकेंगे। एक्सईएन पिथौरिया के अनुसार जनसभा में आने वाले वाहनों के पार्किंग स्थलों के तौर पर निर्धारित मैदानों के समतलीकरण का काम भी तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed