{"_id":"61b4f6362187557aa53b078a","slug":"political-shahjahanpur-140-vidhan-sabha-2022-katra-136-vidhan-sabha-2022-jalalabad-137-vidhan-sabha-2022-tilhar-138-vidhan-sabha-2022-powayan-139-vidhan-sabha-2022-dadraul-141-vidhan-sabha-2022-pm-modi-in-shahjahanpur-shahjahanpur-news-bly4688754138","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री की जनसभा को पंडाल के सामने बनेंगे समान ऊंचाई के तीन मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री की जनसभा को पंडाल के सामने बनेंगे समान ऊंचाई के तीन मंच
विज्ञापन
शुक्रवार को डीएम और एसपी रेलवे मैदान में पीएम की रैली की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करने 18 दिसंबर को यहां आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए कार्यक्रम स्थल पर मुख्य मंच के बराबर बनाए जाने वाले दो छोटे मंचों की ऊंचाई भी मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सात फुट रखी जाएगी। सभा स्थल के पास वीवीआईपी मानक के अनुसार सभी चार हेलिपैड शनिवार शाम तक तैयार कर लिए गए और अब मुख्य पंडाल लगाने का काम शुरू कर कर दिया। इस बीच, डीएम इंद्र विकम सिंह और एसपी एस. आनंद ने पहले सभा स्थल की तैयारियों का निरीक्षण किया और बाद में सभी प्रस्तावित पार्किंग स्थलों का दौरा किया।
मुख्य पंडाल के समानांतर सांस्कृतिक कार्यक्रम और द्वितीय पंक्ति के नेताओं को बिठाने के लिए बनाए जा रहे छोटे मंचों की ऊंचाई पहले मुख्य मंच से कम रखने पर विचार किया था, लेकिन अब तय किया है कि इन मंचों की ऊंचाई भी मुख्य मंच के समान रखी जाएगी। अपने हिस्से के सभी जरूरी कार्य समय से पूरे कराने के लिए लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के अधिशासी अभियंता आरके पिथौरिया सुबह होते ही रोजा रेलवे मैदान पहुंच गए और कर्मचारियों को शेष दोनों हेलिपैड तैयार करने में जुटा दिया। कुन्नूर (तमिलनाडु) में दो दिन पहले लैंडिंग के वक्त हुए हेलिकॉप्टर हादसे को देखते वीवीआईपी हेलिपैड बनाने में वीवीआईपी मानकों का पूरा ध्यान रखा गया।
शनिवार को दोपहर पंडाल ठेकेदार के कर्मचारी बस्ती जनपद से दो-तीन ट्रक सामान लेकर रोजा रेलवे ग्राउंड पर पहुंचे और इसी के साथ उन्होंने मुख्य पंडाल बनाने का काम भी शुरू कर दिया। डीएम ने जनसभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारी में जुटे अधिकारियों के सामने फिर दोहराया कि सभी कार्य जल्द से जल्द पूरे कराएं। उन्होंने जनसभा स्थल से लगभग 500 मीटर दूर सहारा फील्ड, करीब 750 मीटर फासले पर स्थित रोजा के दूसरे रेलवे ग्राउंड और ओवरब्रिज के दूसरी ओर करीब एक किमी दूर स्थित रेलवे साइडिंग एरिया का जायजा लिया। इन सभी स्थानों पर अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों की पार्किंग बनाई जाएगी।
विज्ञापन
रोजा रेलवे अस्पताल का सीएमओ ने किया निरीक्षण
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री की जनसभा के दौरान किसी भी आपात स्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाए रखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने शनिवार को दोपहर रोजा जाकर वहां के रेलवे अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां के प्रभारी डॉ. संजय राय को अस्पताल भवन की पुताई कराने के साथ धूल-धूसरित पर्दे व खिड़कियों की पुरानी जालियां बदलवाने के निर्देश दिए। हालांकि, प्रभारी डॉक्टर ने मोबाइल पर सीएमओ की रेलवे के मंडल अभियंता ऋषभ दत्त से बात कराई, लेकिन डीईएन दत्त ने यह कहते हुए रंगाई-पुताई कराने से हाथ झाड़ लिए कि अभी हाल में कुछ माह पहले अस्पताल भवन की रंगाई-पुताई हो चुकी है कि उत्तर रेलवे के नियमानुसार वर्ष में यह कार्य केवल एक बार कराए जाने का नियम है। उनका कहना था कि इस कार्य के लिए अब बजट भी नहीं है। संवाद