फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political,shahjahanpur 140 vidhan sabha 2022, katra 136 vidhan sabha 2022, jalalabad 137 vidhan sabha 2022, tilhar 138 vidhan sabha 2022, powayan 139 vidhan sabha 2022, dadraul 141 vidhan sabha 2022,pm modi in shahjahanpur,cm yogi in shahjahanpur

प्रधानमंत्री मोदी के सभास्थल पर एक हेलिपैड तैयार, तैयारियां परखने आज आएंगे सीएम योगी

Wed, 08 Dec 2021 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
political,shahjahanpur 140 vidhan sabha 2022, katra 136 vidhan sabha 2022, jalalabad 137 vidhan sabha 2022, tilhar 138 vidhan sabha 2022, powayan 139 vidhan sabha 2022, dadraul 141 vidhan sabha 2022,pm modi in shahjahanpur,cm yogi in shahjahanpur
रोजा रेलवे मैदान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 18 दिसंबर को होने वाली रैली को लेकर पंडाल बनाते मजद? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करने के लिए 18 दिसंबर को रोजा मंडी के सामने रेलवे मैदान पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए तैयारियों जोरों से चल रही हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दोपहर हेलिकॉप्टर से यहां पहुंचेंगे। उनके लिए सभास्थल के पास मंगलवार को एक हेलिपैड बनकर तैयार हो गया। प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना, मंडलायुक्त आर. रमेश, आईजी रमित शर्मा आदि अधिकारियों ने सभास्थल पर तैयारियों को परखा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बुधवार को मथुरा में प्रस्तावित कार्यक्रम से लौटकर दोपहर करीब दो बजे तक यहां पहुंचेंगे। उनका हेलिकॉप्टर सभा स्थल के पास ही उतरेगा, इसलिए वहां सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने को लेकर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी पूरी सजगता बरत रहे हैं। डीएम इंद विक्रम सिंह, एसपी एस. आनंद, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा आदि अधिकारी सुबह से ही रेलवे मैदान पर पहुंच गए। नगर आयुक्त ने निगम के अधिकारियों को सभा स्थल और उसके आसपास सफाई कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने वहां बनाए जा रहे सभा मंच, पंडाल और पार्किंग के लिए चयनित स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

वीवीआइपी के लिए जनसभा स्थल के पास कुल चार हेलिपैड बनाए जाने हैं। इनमें से मुख्यमंत्री के लिए एक हेलिपैड बनाकर दोपहर तक तैयार कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार तीन अन्य हेलिपैड प्रधानमंत्री और उनकी सुरक्षा टीम के हेलिकॉप्टर उतरने के लिए आरक्षित रहेंगे। इसके साथ ही विशिष्ट जनों और जनसामान्य के लिए अलग-अलग वाहन पार्किंग स्थल निर्धारित किए जा रहे हैं। दोपहर को सभा स्थल पर पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश देते हुए कहा कि मैदान के समतलीकरण व सफाई कार्य जल्द पूरे कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त मंत्री ने कहा कि जहां पर पार्किंग स्थल बनाया जाए, वहां पर पार्किंग बोर्ड अवश्य लगाए जाएं, ताकि लोग वाहन ख़ड़े करने को लेकर परेशान नहीं हों। उन्होंने टेंट सहित अन्य सभी कार्य भी यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बाद में मंडलायुक्त आर. रमेश ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की और सभी कार्य समय से पूरे कराने के निर्देश दिए। आईजी रमित शर्मा ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इस दौरान सीडीओ श्याम बहादुर सिंह, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
रोजगार प्रदान करेगा गंगा एक्सप्रेस-वे
मंगलवार को रैली स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का 52 किलोमीटर हिस्सा शाहजहांपुर से होकर गुजरेगा। एक्सप्रेस-वे पर शाहजहांपुर में एक हवाई पट्टी भी बनेगी। 120 की अनुमन्य गति पर चलकर इस एक्सप्रेस-वे के जरिये मेरठ से प्रयागराज पहुंचने में महज पांच घंटे लगेंगे। इससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा। 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी इस योजना का शाहजहांपुर से शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगेंगे 600 पुलिसकर्मी
बुधवार दोपहर करीब दो से तीन बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोजा के रेलवे मैदान में रहेंगे। उनकी सुरक्षा के लिए आसपास के जिलों से चार सीओ, दस उपनिरीक्षक और 50 सिपाहियों को बुलाया गया है। इसके अलावा स्थानीय पुलिसकर्मी व अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बदायूं-पीलीभीत से एक-एक सीओ और बरेली से दो सीओ को बुलाया गया है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में दो एएसपी, छह सीओ, 14 इंस्पेक्टर, दस दरोगा समेत करीब 600 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। सीएम के एक घंटे तक रुकने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहेगी। यातायात सुचारु रखा जाएगा।

जनप्रतिनिधियों के साथ करेंगे मीटिंग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, जितिन प्रसाद के अलावा सारे विधायकों, ब्लॉक प्रमुखों, जिला और महानगर अध्यक्षों, जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला प्रभारी विजय बहादुर के साथ बैठक करेंगे।

रोजा रेलवे मैदान हेलीपैड बनाते लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी । संवाद

रोजा रेलवे मैदान हेलीपैड बनाते लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

रोजा रेलवे मैदान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 18 दिसंबर को होने वाली रैली स्थल का निरीक्षण के दौर?

रोजा रेलवे मैदान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 18 दिसंबर को होने वाली रैली स्थल का निरीक्षण के दौर?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

रोजा रेलवे मैदान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 18 दिसंबर को होने वाली रैली स्थल का निरीक्षण करते व ?

रोजा रेलवे मैदान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 18 दिसंबर को होने वाली रैली स्थल का निरीक्षण करते व ?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed