{"_id":"61be3c6e926b1554c60f73cf","slug":"political-shahjahanpur-140-vidhan-sabha-2022-katra-136-vidhan-sabha-2022-jalalabad-137-vidhan-sabha-2022-tilhar-138-vidhan-sabha-2022-powayan-139-vidhan-sabha-2022-dadraul-141-vidhan-sabha-2022-cm-yogi-in-shahjahanpur-shahjahanpur-news-bly4697103127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले जो घोषणाएं होती थीं वो चुनाव तक सीमित रहती थी: योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले जो घोषणाएं होती थीं वो चुनाव तक सीमित रहती थी: योगी
विज्ञापन
रोजा रेलवे मैदान पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को काकोरी के क्रांतिवीरों की धरती पर प्रधानमंत्री की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्षियों पर तीखे वार किए। उन्होंने काकोरी के क्रांतिवीरों को नमन करते हुए भाषण दिया और सात मिनट में जय श्रीराम के उद्घोष के साथ अपनी वाणी को विराम दिया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस देश में 2014 के पहले जो घोषणाएं होती थीं, वह चुनाव तक सीमित होकर जाती थीं, लेकिन 2014 के बाद इस देश में तोड़ने की राजनीति खत्म हुई और जोड़ने की राजनीति शुरू हुई।
इसका ही प्रतिफल है कि देश के अंदर उन सभी मुद्दों को छुआ गया, जिनकी आजादी के बाद से उपेक्षा हो रही थी। योगी ने कहा- देश के गांवों, किसानों, नौजवानों और मातृशक्ति के साथ अगर देश की आस्था को सम्मान देने का काम किसी ने किया है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही किया है। केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया है।
इस देश में 1947 से 2017 तक एक एक्सप्रेस-वे बना था और आज उत्तर प्रदेश छह नए एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जोड़ने के लिए गंगा एक्सप्रेस-वे, मध्य उत्तर प्रदेश को पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, मध्य उत्तर प्रदेश को बुंदेलखंड से जोड़ने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, मेरठ से दिल्ली को जोड़ने के लिए 12 लेन का एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर और बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे पर एक साथ काम करते हुए आज पूरे देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में पर काम हो रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम केवल जोड़ने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि श्रमिकों को सम्मान देने का कार्यक्रम है। यह वही कार्यक्रम है, जो 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ में हुआ। तब प्रधानमंत्री ने एक तरफ मां गंगा से पवित्र जल लेकर भगवान शिव का अभिषेक किया तो दूसरी तरफ उन श्रमिकों का भी सम्मान किया जो श्रमिक अब तक देश का निर्माण तो करता था, पर सम्मान से वंचित रह जाता था, लेकिन पहली बार प्रधानमंत्री के हाथों श्रमिक और किसान सम्मान प्राप्त कर रहा है। इससे पहले प्रयागराज में भी आपने देखा होगा कि स्वच्छ कुंभ की परिकल्पना को साकार करने वाले स्वच्छताकर्मियों का पाद प्रच्छालन भी प्रधानमंत्री ने किया। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था।