{"_id":"61b102fa63e6c808381cc3f4","slug":"political-shahjahanpur-140-vidhan-sabha-2022-katra-136-vidhan-sabha-2022-jalalabad-137-vidhan-sabha-2022-tilhar-138-vidhan-sabha-2022-powayan-139-vidhan-sabha-2022-dadraul-141-vidhan-sabha-2022-cm-yogi-in-shahjahanpur-shahjahanpur-news-bly468633772","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की रैली में जिले के हर विधानसभा क्षेत्र से 20 हजार लोग लाने का दिया लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की रैली में जिले के हर विधानसभा क्षेत्र से 20 हजार लोग लाने का दिया लक्ष्य
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बुधवार को रोजा रेलवे मैदान पर बैठक को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सा
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री की रैली में भीड़ को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी को दिशा-निर्देश दिए हैं। जिले की सभी छह विधानसभाओं में प्रत्येक से कम से कम 20 हजार लोगों को लाने का लक्ष्य दिया है। बूथ स्तर पर लोगों को गंगा एक्सप्रेस-वे से होने वाले फायदे बताने के निर्देश दिए गए।
पहले शाहजहांपुर की सीमा से जुड़े सभी जिलों के लोगों को प्रधानमंत्री की रैली में शामिल करने का निर्देश पार्टी की ओर से दिया था। अब पार्टी की ओर से नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत शाहजहांपुर की सभी विधानसभा सीटों, बदायूं की सीमावर्ती दातागंज, बिल्सी, बदायूं नगर के अलावा हरदोई की सभी विधानसभा सीटों से भीड़ जुटाने का निर्देश दिया है।
जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों से कम से कम 20 हजार लोगों की भीड़ जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य जिलों के जिलाध्यक्षों को भी लक्ष्य दिया है। भाजपा बूथ स्तर तक लोगों को प्रधानमंत्री की जनसभा तक लाने का प्रयास करेगी। बूथ अध्यक्ष घर-घर जाकर लोगों को बताएंगे कि गंगा एक्सप्रेस-वे बनने से क्या-क्या सहूलियत जनता तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
तकरीबन 40 मिनट तक पार्टी पदाधिकारियों के साथ चली बैठक में मुख्यमंत्री ने जिलाध्यक्षों से एक-एक कर रैली के लिए उनकी कार्ययोजना के बारे में जानकारी ली। सीएम योगी ने उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री की रैली में आने वाली भीड़ को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। बैठक के दौरान यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि प्रधानमंत्री की रैली में भीड़ का प्रदर्शन अच्छा होना चाहिए।
बैठक में बदायूं जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, प्रभारी राकेश मिश्रा, हरदोई जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, प्रभारी प्रकाश पाल, शाहजहांपुर जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा, प्रभारी बृजबहादुर, महामंत्री अनिल सिंह चौहान, नवनीत पाठक, अंशुल चौहान, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, अरविंद राजपाल, महेंद्रपाल, रमाकांत मिश्रा, शिवम वर्मा, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, प्रियांशु रघुवंशी, दर्जा राज्यमंत्री सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि, मिथलेश कुमार, शाहजहांपुर जिला पंचायत अध्यक्ष, ममता यादव, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।